सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Gauri-Hiten Tejwani: 'कुटुंब' ने बना दी हितेन और गौरी की जोड़ी, रील से रियल लाइफ तक जानिए इनकी कहानी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 16 Sep 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
Gauri Pradhan Birthday: Know about Tv Show Kutumb fame actress life career and love story with Hiten Tejwani
Gauri Pradhan Hiten Tejwani - फोटो : सोशल मीडिया

गौरी प्रधान टीवी की दुनिया का जाना पहचाना नाम हैं। 'कुटुंब', 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी', 'कृष्णा अर्जुन', 'क्या हादसा क्या हकीकत', 'लेफ्ट राइट लेफ्ट', 'कुमकुम' जैसे कई चर्चित धारावाहिकों के जरिए उन्होंने घर-घर में अपनी पहचान बनाई। 'कुटुंब' और 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में गौरी की जोड़ी अपने रियल लाइफ पति हितेन तेजवानी के साथ खूब जमी है। 'कुटुंब' शो करते हुए ही दोनों के बीच प्यार हुआ और दोनों ने जिंदगीभर के लिए एक-दूसरे का हाथ थामने का फैसला किया। गौरी और हितेन की लव स्टोरी पूरी फिल्मी है। आज गौरी प्रधान का जन्मदिन है। इस खास मौके पर जानते हैं इनके करियर और लाइफ के बारे में...

Trending Videos
Gauri Pradhan Birthday: Know about Tv Show Kutumb fame actress life career and love story with Hiten Tejwani
हितेन तेजवानी, गौरी प्रधान - फोटो : सोशल मीडिया

जम्मू में हुआ जन्म
गौरी प्रधान का जन्म 16 सिंतबर 1977 को जम्मू में हुआ। इनके पिता जर सुभाष वासुदेव प्रधान एक रिटायर्ड भारतीय सेना अधिकारी हैं और उनकी मां आशा होममेकर हैं। गौरी तीन भाई-बहनों में दूसरे नंबर की हैं। वह अपने घर में इकलौती हैं, जिन्होंने मॉडलिंग और एक्टिंग की दुनिया में करियर बनाया। अपने पिता की नौकरी के चलते उन्होंने देशभर के अलग-अलग शहरों में रहकर पढ़ाई की। पिता के रिटायरमेंट के बाद इनका परिवार पुणे शिफ्ट हो गया। यहां से इन्होंने बीएससी की। इसके बाद इन्होंने साइकोलॉजी के एक कोर्स में दाखिला लिया और साथ-साथ मॉडलिंग भी करने लगीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Gauri Pradhan Birthday: Know about Tv Show Kutumb fame actress life career and love story with Hiten Tejwani
पत्नी गौरी के साथ हितेन तेजवानी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

विज्ञापन के दौरान हुई हितेन तेजवानी से मुलाकात
साल 1999 में हितेन एक एड फिल्म की शूटिंग के लिए बेंगलुरु जा रहे थे, तब एयरपोर्ट पर उन्होंने पहली बार गौरी प्रधान को देखा था। गौरी भी उस समय की उभरती हुई टीवी एक्ट्रेस थीं। दोनों के बीच औपचारिक मुलाकात हुई। इसके बाद वह फिर साल 2002 में एक साबुन के विज्ञापन के दौरान हैदराबाद में इनकी मुलाकात हुई। एड के दौरान सेट पर गौरी एकदम शांत रहतीं और किताबें पढ़ती रहती थीं। गौरी को ऐसे देखकर हितेन की उनसे बात करने की हिम्मत भी नहीं होती थी, जबकि हितेन उनसे बात करना चाहते थे।

Gauri Pradhan Birthday: Know about Tv Show Kutumb fame actress life career and love story with Hiten Tejwani
पत्नी गौरी के साथ हितेन तेजवानी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

पहले से शादीशुदा थे हितेन
इसके बाद 'कुटुंब' सीरियल के दौरान इनकी मुलाकात हुई। संयोग से इस शो में दोनों को लीड रोल के लिए कास्ट किया गया। पर्दे पर इनकी केमिस्ट्री दर्शकों को बेहद पसंद आई। यहीं से इन दोनों के बीच प्यार की शुरुआत हुई। हालांकि, गौरी प्रधान से शादी करने से पहले हितेन शादीशुदा थे। हितेन तेजवानी ने जब छोटे पर्दे पर एंट्री की थी, तब उनकी शादी हो चुकी थी। हितेन पत्नी को समय नहीं दे पाते थे। उनकी शादी उनके परिवार की मर्जी से हुई थी। इसलिए 2001 में हितेन को अपनी पत्नी से तलाक लेना पड़ा था। यहां तक की शादी फेल होने की जिम्मेदारी भी उन्होंने खुद ली थी। ये शादी महज 11 महीने में ही टूट गई। 

विज्ञापन
Gauri Pradhan Birthday: Know about Tv Show Kutumb fame actress life career and love story with Hiten Tejwani
Hiten Tejwani and Gauri Pradhan - फोटो : Instagram

दो साल लिव-इन में रहने के बाद की शादी
टीवी शो 'कुटुंब' के सेट पर साथ काम करते हुए भले ही गौरी और हितेन के बीच करीबियां बढ़ीं, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक गौरी को हितेन बिलकुल पसंद नहीं थे, क्योंकि हितेन बहुत बातें किया करते थे। लेकिन जैसे-जैसे दिन बीते दोनों के बीच दोस्ती हो गई और दोनों ही एक दूसरे को अपना दिल दे बैठे। इस दौरान सेट पर कम ही लोगों के पता था कि हितेन शादीशुदा हैं। लेकिन हितेन ने गौरी से ये बात छुपाई नहीं थी। दोनों को प्यार हुआ तो शादी से पहले इन्होंने लिव-इन- रिलेशनशिप में रहने का फैसला किया। दो साल साथ रहने के बाद वर्ष 2004 में हितेन और गौरी ने शादी कर ली और साल 2009 दोनों के जुड़वां बच्चों नेवान और कात्या को जन्म हुआ।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed