सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

गंभीर ही नहीं इन सेलेब्स ने भी थामा राजनीति का दामन, क्या चुनाव में दिखा पाएंगे करिश्मा

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजय जैन Updated Fri, 22 Mar 2019 01:47 PM IST
विज्ञापन
gautam gambhir and these bollywood celebrities joined politics lok sabha election
gautam gambhir, isha koppikar, moushumi chatterjee - फोटो : ani

लोकसभा चुनाव के लिए सभी पार्टियों ने कमर कस ली है। जैसे-जैसे चुनाव की तारीखें नजदीक आ रही हैं सेलिब्रिटीज के राजनीति में शामिल होने का सिलसिला चल पड़ा है। क्रिकेटर गौतम गंभीर ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। खेल ही नहीं बल्कि बॉलीवुड और टीवी की दुनिया के भी ऐसे कई सेलिब्रिटी हैं जिन्होंने हाल ही में राजनीति में कदम रखा है। 

Trending Videos
gautam gambhir and these bollywood celebrities joined politics lok sabha election
Isha Koppikar - फोटो : ani

'खल्लास गर्ल' के नाम से मशहूर हुईं एक्ट्रेस ईशा कोप्पिकर लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर हैं। जनवरी 2019 में ईशा कोप्पिकर अचानक उस समय चर्चा में आईं जब उन्होंने भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन किया। उन्हें भाजपा महिला मोर्चा की परिवहन विंग का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। फिल्मी करियर की बात करें तो साल 2000 में ईशा ने फिल्म फिजा से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उनकी मुख्य फिल्मों में कंपनी, पिंजर, डरना मना है, कयामत और डॉन है।

विज्ञापन
विज्ञापन
gautam gambhir and these bollywood celebrities joined politics lok sabha election
shilpa shinde - फोटो : ani

सीरियल भाबीजी घर पर हैं से मशहूर हुईं टीवी एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे ने पिछले ही महीने यानी फरवरी में कांग्रेस पार्टी ज्वाइन किया है। मुंबई कांग्रेस समिति के अध्यक्ष संजय निरुपम और पार्टी के नेता चरण सिंह सप्रा की मौजूदगी में शिल्पा कांग्रेस में शामिल हुईं। शिल्पा शिंदे ने कई टीवी सीरियल में काम किया लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा पहचान भाबीजी घर पर हैं सीरियल से मिली। सीरियल और चैनल के प्रोड्यूसर के साथ अनबन के चलते शिल्पा को ये सीरियल छोड़ना पड़ा था। करीब दो साल बाद उन्होंने टीवी पर रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 11 से वापसी की थी। शिल्पा ये शो अपने नाम करने में कामयाब रही थीं।

gautam gambhir and these bollywood celebrities joined politics lok sabha election
Moushumi Chatterjee - फोटो : ani

बॉलीवुड एक्ट्रेस मौसमी चटर्जी ने हाल ही में भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा है। साल 2004 में भी मौसमी ने बंगाल से कांग्रेस के टिकट पर ममता बनर्जी के खिलाफ चुनाव लड़ा था लेकिन वह चुनाव हार गई थीं। मौसमी चटर्जी ने बंगाली फिल्म बालिका बधू से अपने करियर की शुरुआत की थी। वहीं 1972 में रिलीज हुई अनुराग उनकी पहली हिंदी फिल्म है। मौसमी चटर्जी की मुख्य फिल्मों में कच्चे धागे, जहरीला इंसान, स्वर्ग नरक, फूल खिले हैं गुलशन-गुलशन, मांग भरो सजना और घायल है। आखिरी बार वो अमिताभ बच्चन और दीपिका पादुकोण के साथ फिल्म पीकू में दिखी थीं।

विज्ञापन
gautam gambhir and these bollywood celebrities joined politics lok sabha election
smriti irani - फोटो : amar ujala

बहरहाल, ये तो वो सेलिब्रिटीज हैं जिन्होंने हाल ही में राजनीति में कदम रखा है। इसके अलावा ऐसे कई सितारे रहे हैं जो राजनीति में काफी नाम कमा चुके हैं। हेमा मालिनी, जया बच्चन, स्मृति ईरानी और शत्रुघ्न सिन्हा जैसे एक्टर्स राजनीति में बेहद सक्रिय हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed