फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Geeta Bali: परिवार से बगावत कर शम्मी कपूर ने रचाई थी गीता बाली से शादी, दिलचस्प है दोनों की लव स्टोरी

Sat, 21 Jan 2023 07:20 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 21 Jan 2023 07:20 AM IST
विज्ञापन
Geeta Bali Death Anniversary: Know About Actress Unknown Facts and Love Story With Shammi Kapoor In Hindi
शम्मी कपूर-गीता बाली - फोटो : अमर उजाला

गीता बाली बॉलीवुड की चर्चित अदाकाराओं में शुमार थीं। शानदार अभिनय और खूबसूरती के जरिए उन्होंने दर्शकों के दिल में खास जगह बनाई। मगर, बहुत कम उम्र में गीता यह दुनिया छोड़ गईं। वक्त क्रूरता ने 1965 में आज ही के दिन गीता बाली को हमसे छीन लिया था। चेचक की बीमारी अदाकारा के लिए काल बनकर आई और उनका निधन हो गया। 1930 में बंटवारे से पूर्व पंजाब में पाकिस्तान के सरगोधा शहर में जन्मीं गीता बाली 'बदनामी',  'बावरे नैन' 'आनंद मठ' और 'जब से तुम्हें देखा है' जैसी फिल्मों में नजर आईं। फिल्मों से अलग पर्सनल लाइफ की बात करें तो गीता बाली कपूर खानदान की बहू बनीं। उन्होंने उम्र में छोटे शम्मी कपूर से शादी की। शम्मी कपूर और गीता बाली की लव स्टोरी जितनी दिलचस्प है, उतना ही दिलचस्प है इनकी शादी का किस्सा। आइए जानते हैं...

Geeta Bali Death Anniversary: Know About Actress Unknown Facts and Love Story With Shammi Kapoor In Hindi
शम्मी कपूर-गीता बाली - फोटो : सोशल मीडिया

रिपोर्ट्स के मुताबिक गीता बाली और शम्मी कपूर की मुलाकात केदार शर्मा की फिल्म 'रंगीन रातें' के सेट पर हुई। गीता बाली उन दिनों हिंदी सिनेमा में अपने पैर जमा चुकी थीं, जबकि कपूर खानदान से ताल्लुक रखने के बावजूद शम्मी कपूर संघर्ष के दौर से गुजर रहे थे। गीता बाली की सिफारिश पर ही शम्मी कपूर को यह फिल्म मिली थी। यहीं से शुरू हुई दोनों की प्रेम कहानी। आउटडोर शूटिंग पर रानीखेत गयी 'रंगीन रातें' की टीम और निर्देशक केदार शर्मा की तीखी नजरों के बीच शुरू हुआ मुलाकातों का सिलसिला टीम की मुंबई वापसी तक पूरा परवान चढ़ चुका था। मुंबई पहुंचने पर दोनों शादी का फैसला कर चुके थे। लेकिन, यह राह इतनी आसान नहीं थी। 
Bollywood Vs South: इस साल होगा जबरदस्त धमाल! बॉलीवुड स्टार्स के साथ जमेगी साउथ के इन सितारों की जोड़ी

Geeta Bali Death Anniversary: Know About Actress Unknown Facts and Love Story With Shammi Kapoor In Hindi
शम्मी कपूर-गीता बाली - फोटो : सोशल मीडिया

शम्मी कपूर भले ही गीता बाली के साथ जीने-मरने की कसम खा चुके थे, लेकिन उन्हें भी यह पता था कि परिवार से रजामंदी मिलना आसान नहीं है। शम्मी कपूर एक तो गीता बाली से उम्र में छोटे थे, दूसरा उस वक्त तक उनका करियर भी खास परवान न चढ़ा था। इसके अलावा गीता 'बावरे नैन' में शम्मी के बड़े भाई राजकपूर और 'आनंदमठ' में पिता पृथ्वीराज कपूर की हिरोइन भी रह चुकी थीं। शम्मी कपूर एक अजीब उलझन में थे, तब शम्मी कपूर के जिगरी यार जॉनी वॉकर ने उन्हें सलाह दी कि वह भागकर गीता बाली से शादी रचा लें। शम्मी कपूर को जॉनी वॉक की बात कुछ जम गई। गीता बाली को हालांकि जॉनी वॉकर का यह सुझाव खास पसंद नहीं आया था, लेकिन शम्मी कपूर की जिद के आगे उनकी नहीं चल सकी। बहरहाल, वो तैयार हो गईं। 
Laal Rang 2: रणदीप हुड्डा की 'लाल रंग 2' का हुआ एलान, जल्द शुरू होगी शूटिंग, पोस्टर में खून से लथपथ दिखे एक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
Geeta Bali Death Anniversary: Know About Actress Unknown Facts and Love Story With Shammi Kapoor In Hindi
शम्मी कपूर-गीता बाली - फोटो : सोशल मीडिया

23 अगस्त 1955 की आधी रात को शम्मी कपूर, जॉनी वॉकर, और हरिवालिया के साथ मुंबई स्थित वानगंगा मंदिर में गीता के साथ विवाह बंधन में बंधने के लिए पहुंच गए। शम्मी कपूर जब मंदिर पहुंचे तो मंदिर के दरवाजे बंद हो चुके थे। इसलिए पुजारी ने उनकी शादी कराने से इंकार कर दिया। शम्मी की जिद्द और हालात को देखते हुए पुजारी ने उन्हें सुबह आने की सलाह दी और भरोसा दिलाया की मंदिर के कपाट खुलते ही शादी कराई जाएगी। सुबह चार बजे शम्मी मंदिर के सामने हाजिर थे। सभी रस्मों-रिवाज पूरे होने के बाद जब पुजारी ने उन्हें दुल्हन की मांग में सिंदूर भरने को कहा तब उन्हें ध्यान आया कि जल्दबाजी में वह सिंदूर लाना तो भूल ही गए। तब गीता बाली ने अपनी लिपस्टिक शम्मी के हाथों में थमा दी। इस तरह सिंदूर की जगह लिपस्टिक लगाकर शम्मी कपूर ने गीता को अपना बना लिया। गीता और शम्मी का साथ ज्यादा दिनों तक नहीं रह सका। 1965  में चेचक की बीमारी के चलते गीता बाली का निधन हो गया। दोनों के दो बच्चे- आदित्य राज कपूर और कंचन हैं।
Bhojpuri: खेसारी लाल की दीवानी है यह नेपाली लड़की, अभिनेता के नाम का टैटू गुदवाकर गले लगाकर खूब रोई

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed