बॉलीवुड अभिनेत्री गीता बसरा और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी हरभजन सिंह के घर जल्द ही खुशियां आने वाली हैं। दरअसल, हरभजन सिंह दूसरी बार पिता बनने वाले हैं। उन्होंने कुछ समय पहले ही फैंस के साथ ये खुशखबरी सोशल मीडिया पर साझा की थी। इसी बीत इस कपल ने अपने आने वाले नए मेहमान के लिए घर बेबी शॉवर का आयोजन किया, जिसकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन दिनों वह अपने प्रेग्नेंसी पीरियड को खूब एंजॉय कर रही हैं। अब इस स्टार कपल के दोस्तों ने कोरोना के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए वर्चुअल बेबी शॉवर अरेंज किया। गीता ने अपने वर्चुअल बेबी शॉवर की खूबसूरत फोटोज सोशल मीडिया पर साझा की है। उन्होंने तस्वीर साझा करते हुए अपने दोस्तों को इस प्यारे सरप्राइज के लिए धन्यवाद दिया।
गोद भराई: कोरोना के बीच वर्चुअली हुआ गीता बसरा का बेबी शॉवर, अभिनेत्री ने साझा की तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्होंने आगे लिखा, 'लेकिन आप लोगों ने वास्तव में अपनी सीमा के बाहर जा कर इसे सेलिब्रेट किया। मैं भगवान का शुक्रिया अदा करती हूं, जो हमें दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में होते हुए भी लोगों को डिजिटल प्लेटफार्म के जरिए जोड़े रखते हैं, अपने जीवन में मैं आप लोगों का और पति हरभजन का साथ पाकर बहुत धन्य हूं।'
बेबी शॉवर की तस्वीरें गीता ने अपने इंस्टाग्राम अकांउट पर शेयर की हैं, जिसमें वह बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही हैं। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि गीता ब्लू कलर की पोल्का डॉट ड्रेस में सोलो पोज देती नजर आ रही हैं। वहीं, दूसरी तस्वीर में वह अपने दोस्तों संग वर्चुअली बातें करती दिख रही हैं। अगर हम तीसरी फोटो की बात करें तो इसमें गीता का पूरा परिवार एक ही फ्रेम में नजर आ रहा है।
गीता बसरा और हरभजन के इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर फैंस काफी पसंद कर रहे हैंं। साथ ही इस पर कमेंट कर आने वाले बच्चे को ढेर सारी शुभकामनाएं दे रहे हैं। वहीं, सेलेब्स भी इन तस्वीरों पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
इससे पहले गीता ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि हरभजन इस समय उनका बहुत अच्छे से ख्याल रखते हैं। गीता कहती हैं, 'वे बहुत केयरिंग, बहुत प्रोटेक्टिव फादर और हस्बैंड हैं। वो ओवर सोचते हैं। कई बार मुझे बोलना पड़ता है कि ओवर मत सोचिए, ठीक है, सब कुछ सही है। इस माहौल में उन्हें बहुत टेंशन होती है। जब वो मेरे साथ में होते हैं, तब वो मुझे कुछ नहीं करने देते हैं। बिल्कुल रिलैक्स फील कराते हैं। मेरे खाने-पीने, सोने का खूब ध्यान रखते हैं।'