बॉलीवुड एक्ट्रेस गीता बसरा इन दिनों प्रेग्नेंट हैं और जुलाई तक अपने दूसरे बच्चे को जन्म दे देंगी। गीता ने शादी के बाद से ही बॉलीवुड से ब्रेक ले लिया था। इसके बाद उन्होंने पहली बेटी को जन्म दिया अब जल्द ही दूसरे बच्चे को भी जन्म देने वाली हैं। इसी बीच हाल ही में गीता ने अपने करियर में लिए ब्रेक के बारे में बात की है।
हरभजन सिंह से शादी के बाद एक्टिंग से दूर हो गईं गीता बसरा, अब जाकर बताई वजह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक इंटरव्यू के दौरान गीता ने बातचीत करते हुए अपने करियर से ब्रेक लेने की वजह के बारे में बताया है। गीता ने कहा, 'मेरी मां एक वर्किंग मदर थीं और उन्होंने पूरे परिवार को बहुत अच्छे से संभाला। आज मेरे पास जो कुछ भी है उन्हीं की वजह से है। मैं उनसे प्रेरणा लेती हूं और मानती हूं कि महिलाओं को अपने किसी भी पैशन को दबाना नहीं चाहिए।'
A post shared by Geeta Basra (@geetabasra)
गीता ने आगे कहा, 'मां होना सबसे खूबसूरत अहसासों में से एक है। मैं अपनी बेटी हिनाया के साथ बिताए हर पल को बेहद एन्जॉय करती हूं। ये बहुत ही पर्सनल चॉइस है कि मैं काम नहीं करना चाहती। मैं मदरहुड को बेहद एन्जॉय करती हूं और हर पड़ाव पर खुश हूं। मैं अपनी बच्ची के सभी खूबसूरत पलों जैसे उसकी पहली वॉक, उसकी पहली हंसी और उसके पहले शब्द को मिस नहीं करना चाहती थी। '
गीता बसरा बॉलीवुड में आने से पहले एक बेहतरीन मॉडल रह चुकी हैं। फिल्मों में एंट्री उन्होंने इमरान हाशमी के साथ फिल्म ‘दिल दिया है’ से की। गीता बसरा ने साल 2015 में टीम इंडिया के स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह से शादी कर ली। बताया जाता है कि दोनों ने एक-दूसरे को 3 साल से ज्यादा समय तक डेट किया।