फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'गेंदा फूल' गाने के असली लेखक की बादशाह ने की मदद, अकाउंट में भेजे इतने लाख रुपये

Wed, 08 Apr 2020 05:16 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Wed, 08 Apr 2020 05:16 AM IST
विज्ञापन
genda phool controversy Badshah sends Rs 5 lakh to Boroloker biti lo folk singer Ratan Kahar
गेंदा फूल - फोटो : Social Media

रैपर बादशाह और जैकलीन फर्नांडिज का नया गाना 'गेंदा फूल' रिलीज होते ही विवादों में पड़ गया। पंजाबी रैप और बंगाली फ्यूजन के इस गाने पर रिलीज के कुछ ही समय बाद ही चोरी का आरोप लगा। बताया गया कि इस गाने के लिरिक्स मूलत: फोक सॉन्ग 'बोरो लोकेर बेटी लो' से मिलते हैं लेकिन बावजूद इसके इसे लिखने वाले रतन कहार को क्रेडिट नहीं दिया गया। जब मामले ने तूल पकड़ा तो बदशाह को सामने आकर सफाई देने पड़ी। अब बताया जा रहा है कि बादशाह ने रतन कहार को पांच लाख रुपये की मदद दी है।

genda phool controversy Badshah sends Rs 5 lakh to Boroloker biti lo folk singer Ratan Kahar
गेंदा फूल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

जब बादशाह को इस बात की जानकारी मिली कि गाने के लिरिक्स मूलत: बंगाली गाना 'बोरो लोकेर बेटी लो' से लिया गया है जिसे दिग्गज कलाकार रतन कहार ने लिखा है तो उन्होंने मदद करने की बात कही। बादशाह ने कहा कि 'बंगाली समुदाय की ओर से मुझे बहुत सी जानकारियां मिली हैं। मैंने उन तक पहुंचने की बहुत कोशिश की लेकिन लॉकडाउन की वजह से मुश्किल हो रही है। रतन कहार के गांव तक पहुंचना अभी कठिन है।' 

genda phool controversy Badshah sends Rs 5 lakh to Boroloker biti lo folk singer Ratan Kahar
गेंदा फूल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बादशाह ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, 'मेरा निवेदन है कि उनकी ओर से कोई मुझसे संपर्क कर सके जिससे मैं रतन कहार से बात कर सकूं। मुझसे जितना भी हो सकता है मैं वो करूंगा। फैंस से और सभी सुनने वालों से मेरी अपील है कि वो इस बात को समझेंगे कि ट्रेडिशनल म्यूजिक को दुनियाभर में पहुंचाने के लिए हमने काफी मेहनत की है। आशा है जिन गानों को भूला दिया गया वो नई पीढ़ियों तक पहुंचे।'

विज्ञापन
विज्ञापन
genda phool controversy Badshah sends Rs 5 lakh to Boroloker biti lo folk singer Ratan Kahar
रतन कहार - फोटो : Social Media

रतन कहार ने एक इंटरव्यू में कहा था कि बोरो लोके’र बिटी लो’गाना मैंने लिखा था। कई लोग मेरे गाने ले लेते हैं, लेकिन मुझे क्रेडिट नहीं देते। बादशाह के गाने पर खुशी जताते हुए कहार ने कहा कि उन्हें काफी अच्छा लग रहा कि एक मशहूर कलाकार ने मेरे गाने का इस्तेमाल किया और मेरी मदद करने की इच्छा व्यक्त की। उन्होंने बताया कि उनकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है और वो गरीबी में अपना जीवन बिता रहे हैं। 

विज्ञापन
genda phool controversy Badshah sends Rs 5 lakh to Boroloker biti lo folk singer Ratan Kahar
गेंदा फूल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, बादशाह की टीम ने पांच लाख रुपये रतन कहार के अकाउंट में ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए हैं। बता दें कि बादशाह के इस गाने को लोगों ने खूब पसंद किया है।

रामायण में हनुमान का किरदार अमर कर गए दारा सिंह, अंतिम दिनों में जताई थी ये इच्छा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed