जेनेलिया डिसूजा और रितेश देशमुख पिछले काफी समय से बड़े पर्दे से दूरी बनाए हुए हैं। दोनों आखिरी बार 'तेरे नाल लव हो गया' में साथ नजर आए थे। वहीं, अब दोनों मराठी फिल्म 'वेड' में साथ नजर आने वाले हैं। 'वेड' से जेनेलिया मराठी सिनेमा में डेब्यू कर रही हैं, तो निर्देशक के तौर पर रितेश देशमुख की यह पहली फिल्म है। दोनों स्टार ने आज अपनी फिल्म के पोस्टर फैंस के साथ शेयर किए हैं।
Ved: रितेश की डायरेक्टोरियल डेब्यू ‘वेड’ के साथ जेनेलिया की मराठी सिनेमा में एंट्री, जारी हुआ फिल्म का पोस्टर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल मीडिया पर रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा ने 'वेड' के कई सारे पोस्टर शेयर किए हैं। पोस्टर में जेनेलिया और रितेश साथ नजर आ रहे हैं, जिसमें रितेश हाथ में सिगरेट के साथ रफ एंड टफ लुक में दिखाई दे रहे हैं तो जेनेलिया एकदम इंडियन गर्ल लुक में नजर आ रही हैं। रितेश ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर लिखा, 'दिवाली पड़वा के शुभ दिन पर मेरी डायरेक्टोरियल मराठी फिल्म वेड (पागलपन, सनक, जुनून) का फर्स्ट लुक साझा करते हुए बेहद रोमांचित और खुश हूं। आप सभी के आशीर्वाद और शुभकामनाओं की आवश्यकता है।'
Ranbir Kapoor: 'ब्रह्मास्त्र' के प्रमोशन के नाम पर रणबीर कपूर ने पीटा माथा! बोले- मेरी अपनी भी कोई लाइफ है?
A post shared by Riteish Deshmukh (@riteishd)
इसके अलावा जेनेलिया ने ट्विटर पर फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए मराठी ही में ही एक इमोशनल पोस्ट लिखा है। उन्होंने लिखा, ‘मेरा जन्म महाराष्ट्र में हुआ। एक्टिंग शुरू करने के लिए बाद मैंने हिंदी, तमिल, तेलुगू जैसी अलग-अलग भाषाओं में फिल्में कीं। मुझे वहां के दर्शकों का अपार प्यार मिला। मैं मराठी सिनेमा में अपनी शुरुआत रितेश के निर्देशन वाली फिल्म से कर रही हूं। मराठी में काम करते हुए मुझे ऐसा लग रहा है कि मैं पूरा चक्कर लगा चुकी हूं। मुझे यकीन है कि आप मुझे मराठी में भी उतना ही प्यार करेंगे। हैप्पी दिवाली पड़वा। ये रहा हमारी फिल्म का फर्स्ट लुक।’
माझा जन्म महाराष्ट्रातलाच.मी अभिनयाला सुरवात केल्यानंतर हिंदी-तमिळ-तेलगू अशा विविध भाषांमधून चित्रपट केले.तिथे रसिक प्रेक्षकांचं उदंड प्रेम मला मिळालं. रितेशच्या पहिल्या दिग्दर्शनाद्वारे मी मराठीत चित्रपटात पदार्पण करतेय. मराठीत काम करतांना मला एक वर्तूळ पूर्ण झाल्यासारखं वाटतंय. pic.twitter.com/bT4bGA4VuE
Ratan Raajputh: चार साल से इंडस्ट्री से क्यों दूर हैं रतन राजपूत? अभिनेत्री ने किया सबसे बड़े दर्द का खुलासा
बता दें कि रितेश देशमुख की इस फिल्म में सलमान खान भी कैमियो करते नजर आएंगे। रितेश ने शूटिंग के दौरान की तस्वीरें शेयर कर इसकी जानकारी दी थी। वहीं, रितेश, जेनेलिया और सलमान के कैमियो के अलावा फिल्म में जिया शंकर, अशोक सराफ और शुभंकर तावड़े भी मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म 30 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
Gulshan Grover: गुलशन ग्रोवर ने लगाया सैफ पर लुक कॉपी करने का आरोप! बोले- उनके घर मेरी 100 तस्वीरें होंगी