बॉलीवुड की दिग्गज अदाकाराओं में शुमार रेखा के फैंस करोड़ों की संख्या में हैं। न सिर्फ एक्टिंग, बल्कि अपने लुक्स की वजह से भी वह खूब चर्चा में रहती हैं। रेखा अब छोटे पर्दे पर दस्तक देने जा रही हैं। वह टीवी शो 'गुम है किसी के प्यार में' में नजर आएंगी। इसके लिए रेखा ने मोटी फीस वसूली है।
Rekha:'गुम है किसी के प्यार में' के प्रोमो शूट के लिए रेखा ने ली है मोटी फीस, सुनकर उड़ जाएंगे होश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, 'गुम है किसी के प्यार में' में विराट और सई का ट्रैक खत्म होने वाला है, ऐसे में शो 20 साल के लीप के साथ आगे बढ़ जाएगा। लेकिन इसी के साथ ही शो में कई बड़े बदलाव भी आएंगे। इन बदलावों की जानकारी रेखा देंगी। शो 'गुम है किसी के प्यार में' के लिए रेखा नया प्रोमो शूट करने वाली हैं।
खबर है कि इस प्रोमो को शूट करने भर के लिए ही रेखा ने तगड़ी फीस ली है। कहा तो यह भी जा रहा है कि रेखा 18 तारीख को इस शो का प्रोमो शूट करेंगी। रेखा को इस शो के प्रोमो में स्पेशल अपीयरेंस के लिए बुलाया जाएगा। कहानी की शुरुआत में वह शो का सार समझाएंगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रेखा ने इस शो के सिर्फ प्रोमो को शूट करने के ही करोड़ों रुपये लिए हैं।
Jacqueliene Fernandez: जैकलीन ने बदली अपने नाम की स्पेलिंग? नेटिजन्स ने लगा दी क्लास
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रेखा ने इस बार 'गुम है किसी के प्यार में' शो के एक से डेढ़ मिनट के प्रोमो के लिए 10 करोड़ रुपये की फीस ली है। बता दें इससे पहले जब रेखा को इस शो के प्रोमो के लिए बुलाया गया था तब भी उन्होंने 5-7 करोड़ रुपये फीस ली थी।
Arun Govil On Adipurush: रामायण के ‘राम’ को नहीं पसंद आई प्रभास की आदिपुरुष, मेकर्स पर जमकर भड़के अरुण गोविल
सूत्रों के मुताबिक, रेखा 18 जून यानि रविवार को मुंबई में एक होटल में इस शो के प्रोमो के लिए शूट करेंगी, जिसमें रेखा आने वाली पीढ़ी का परिचय देती नजर आएंगी। कहानी में क्या ट्विस्ट और टर्न्स आएंगे इस बारे में भी एक्ट्रेस दर्शकों को जानकारी दे सकती हैं।
OMG 2: अक्षय कुमार की फिल्म 'ओह माय गॉड 2' के टीजर पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब देखने को मिलेगी कहानी की झलक?