फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chiranjeevi: एक साल में 14 हिट फिल्में देकर चिरंजीवी ने मचाया था तहलका, फीस में अमिताभ बच्चन को भी दी थी मात

Mon, 22 Aug 2022 09:40 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Mon, 22 Aug 2022 09:40 AM IST
विज्ञापन
Godfather actor chiranjeevi birthday special south superstar facts film career and his love life
चिरंजीवी - फोटो : Instagram

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता चिरंजीवी आज अपना 67 वां जन्मदिन मना रहे हैं। साल 1955 में जन्मे चिरंजीवी का नाम उन अभिनेताओं में शुमार है, जिनकी लोकप्रियता न सिर्फ सिर्फ भारत में है बल्कि इन्हें चाहने वाले विदेशों में भी मौजूद हैं। अभिनेता ने अपने करियर में एक से एक हिट फिल्म दी है। लेकिन कई सितारों की तरह इन्होंने भी राजनीति में अपनी किस्मत आजमाई है। आइए आज अभिनेता के जन्मदिन पर हम आपको उनके फिल्मी सफर के बारे में बताते हैं, जो काफी शानदार है। 

Godfather actor chiranjeevi birthday special south superstar facts film career and his love life
चिरंजीवी - फोटो : Twitter

इस फिल्म से शुरू किया करियर
चिरंजीवी ने अपने करियर की शुरुआत साल 1978 में आई फिल्म 'प्रणाम खरीदू' से की थी, लेकिन उन्हें पहचान फिल्म 'मना पूरी पंडावुलू' से मिली थी। हालांकि, कम ही लोग जानते हैं चिरंजीवी अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'पुनाधिरल्लू' से करने वाले थे, जो साल 1978 में रिलीज हुई थी। लेकिन किन्ही कारणों से ऐसा हो नहीं पाया। ये भी सच है कि अभिनेता कम ही समय में तेलुगू सिनेमा का चमकता हुआ सितारा बन गए थे। इसके बाद अभिनेता ने धीरे-धीरे कन्नड़ और हिंदी फिल्मों में भी काम किया।

Godfather actor chiranjeevi birthday special south superstar facts film career and his love life
चिरंजीवी - फोटो : Twitter- @KChiruTweets

कमाई में अमिताभ बच्चन को भी छोड़ा था पीछे
चिरंजीवी के करियर में एक समय ऐसा भी आया था जब वह भारत के सबसे महंगे एक्टर हुआ करते थे। उनकी गिनती भारत के उन अभिनेताओं के साथ होती थी, जिनका नाम और फीस चर्चा में रहती थी। वह साल 1992 में आई फिल्म ‘घराना मोगुदु’ से वह भारत के सबसे महंगे एक्टर बन गए थे। एक बार उन्होंने इस मामले में अमिताभ बच्चन को भी पीछे छोड़ दिया था। दावा किया जाता है कि एक समय पर चिरंजीवी 1.5 करोड़ रुपये एक फिल्म की फीस चार्ज करते थे और तब अमिताभ बच्चन की फीस 1 करोड़ रुपये थी। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Godfather actor chiranjeevi birthday special south superstar facts film career and his love life
चिरंजीवी - फोटो : सोशल मीडिया

इन अवॉर्ड से हुए सम्मानित
चिरंजीवी ने अपने शानदार अभिनय से कई अवॉर्ड अपने नाम किए हैं। उन्हें 9 बार दक्षिण भारतीय फिल्मफेयर अवॉर्ड और चार बार नंदी अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है। साल 2011 में फिल्मफेयर की तरफ से अभिनेता को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। इतना ही नहीं, अभिनेता को देश के तीसरे सबसे प्रतिष्ठित सम्मान 'पद्मभूषण' से भी नवाजा गया है। उन्हें आंध्र विश्वविद्यालय ने डॉक्टरेट की मानद उपाधि भी दी गई है।

विज्ञापन
Godfather actor chiranjeevi birthday special south superstar facts film career and his love life
चिरंजीवी - फोटो : सोशल मीडिया

राजनीति में आजमाई किस्मत
चिरंजीवी ने राजनीति में भी अपनी किस्मत आजमाई है। साल 2008 में अभिनेता ने आंध्र प्रदेश में प्रजा राज्यम पार्टी की स्थापना की थी इसके बाद साल 2009 में हुए विधानसभा चुनावों में चिरंजीवी की पार्टी को 18 सीटों पर जीत हासिल हुई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed