सब्सक्राइब करें

Bhojpuri: बोल्डनेस में आगे हैं ये भोजपुरी अभिनेत्रियां, फिल्मों में इंटीमेट सीन देकर मचा चुकी हैं तहलका

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Mon, 22 Aug 2022 09:01 AM IST
विज्ञापन
hojpuri monalisa to akshara singh these actresses gave intimate scene in films fans gone made seeing movies
रानी चटर्जी, मोनालिसा, अक्षरा सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

सिनेमा जगत में बॉलीवुड अभिनेत्रियों की चर्चा हमेशा से रही है लेकिन आज के समय में भोजपुरी जगत की अभिनेत्रियां भी कम नहीं हैं। इस इंडस्ट्री की अभिनेत्रियों की पॉपुलैरिटी सिर्फ यूपी-बिहार तक सीमित नहीं रही है। अब देशभर के लोग इन्हें पसंद कर रहे हैं। मोनालिसा से लेकर आम्रपाली दुबे तक, भोजपुरी हीरोइन की खूबसूरती के लाखों लोग दीवाने हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि ये अभिनेत्रियां अपना बोल्ड अंदाज दिखाने में भी पीछे नहीं हैं। भोजपुरी की कई अभिनेत्रियों ने फिल्मों में इंटीमेट सीन्स देकर तहलका मचाया है। आइए आपको इन अभिनेत्रियों के बारे में बताते हैं।

Trending Videos
hojpuri monalisa to akshara singh these actresses gave intimate scene in films fans gone made seeing movies
मोनालिसा - फोटो : इंस्टाग्राम

मोनालिसा
मोनालिसा भोजपुरी सिनेमा की बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक हैं, जिन्होंने कई हिट फिल्में देकर फैंस को अपना दीवाना बना रखा है। मोनालिसा अपने बोल्ड अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं। उन्होंने कई फिल्मों में इंटीमेट सीन दिए हैं। कई बार अभिनेत्री ने अपने अंदाज से फैंस को हैरान किया है। हालांकि, अब मोनालिसा टीवी जगत में सक्रिय हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
hojpuri monalisa to akshara singh these actresses gave intimate scene in films fans gone made seeing movies
आम्रपाली दुबे, निरहुआ - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

आम्रपाली 
आम्रपाली ने भोजपुरी सिनेमा में तेजी से अपनी पहचान बनाई है। उनकी लगभग हर फिल्म हिट रही है और फैंस को आम्रपाली की नई फिल्मों का भी इंतजार रहता है। लेकिन बोल्डनेस के मामले में आम्रपाली भी पीछे नहीं हैं। उन्होंने दिनेश लाल यादव यानी निरहुआ के साथ सबसे ज्यादा फिल्में की हैं और दोनों ने कई इंटीमेट सीन्स दिए हैं। इतना ही नहीं वह कई फिल्मों में निरहुआ के साथ लिप लॉक करती भी नजर आई हैं।

hojpuri monalisa to akshara singh these actresses gave intimate scene in films fans gone made seeing movies
रानी चटर्जी - फोटो : सोशल मीडिया

रानी चटर्जी
भोजपुरी की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक रानी चटर्जी भी अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। अभिनेत्री का बोल्ड अंदाज उनके फैंस को काफी पसंद आता है। यही वजह है कि वह अक्सर अपनी फिल्मों में बोल्ड सीन करती दिखाई देती हैं। रानी ने वेब सीरीज 'मस्तराम' में इंटीमेट सीन से तहलका मचा दिया था। इसके अलावा वह खेसारी लाल यादव के साथ फिल्म में बोल्ड सीन्स करती दिखी थीं।

विज्ञापन
hojpuri monalisa to akshara singh these actresses gave intimate scene in films fans gone made seeing movies
अक्षरा सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

अक्षरा सिंह
भोजपुरी सिनेमा की धाकड़ अभिनेत्री अक्षरा सिंह का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। उनका बोल्ड अवतार फैंस को घायल कर देता है। अक्षरा सिंह खेसारी लाल यादव समेत कई एक्टर्स के साथ इंटीमेट सीन फिल्मा चुकी हैं। बता दें कि अक्षरा अपनी फिल्मों से ज्यादा पवन सिंह के साथ अफेयर की वजह से सुर्खियों में रही हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed