{"_id":"62ff254dc338c4331a23fb21","slug":"golmaal-5-rohit-shetty-confirms-to-make-golmaal-franchise-with-ajay-devgn-after-singham-3-completes","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Golmaal 5: ‘सिंघम 3’ की घोषणा के बाद रोहित शेट्टी का एक और धमाका, अजय देवगन के साथ लेकर आएंगे ‘गोलमाल 5’","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Golmaal 5: ‘सिंघम 3’ की घोषणा के बाद रोहित शेट्टी का एक और धमाका, अजय देवगन के साथ लेकर आएंगे ‘गोलमाल 5’
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा चौधरी
Updated Fri, 19 Aug 2022 11:26 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
अजय देवगन-रोहित शेट्टी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हिंदी सिनेमा के मशहूर डायरेक्टर रोहित शेट्टी जल्द ही 'इंडियन पुलिस फोर्स' के साथ अपना ओटीटी डेब्यू करने जा रहे हैं। इसी बीच उन्होंने अपनी लोकप्रिय 'गोलमाल फ्रैंचाइजी' की अगली फिल्म के बारे में भी जानकारी दी। रिपोर्ट्स की मानें तो उन्होंने इस बात को कंफर्म किया है कि वह अजय देवगन के साथ 'गोलमाल 5' बनाने जा रहे हैं। ऐसे में एक बार फिर बड़े पर्दे पर अजय देवगन और रोहित शेट्टी धमाल मचाते नजर आएंगे।
2 of 4
रोहित शेट्टी नेट वर्थ
- फोटो : instagram
हाल ही में रोहित शेट्टी ने अजय देवगन के साथ 'सिंगम 3' बनाने की घोषणा की थी। वहीं, अब एक न्यूज पोर्टल को दिए इंटरव्यू में रोहित ने कंफर्म किया कि 'गोलमाल' बनेगी। उन्होंने कहा कि 'गोलमाल' की शुरुआत 'सिंघम' के ठीक बाद या शायद एक और साल बाद हो सकती है। रोहित के अनुसार उन्हें 'गोलमाल' बनाने में मजा आता है और जब तक वह हैं, तब तक फिल्म बनाते रहेंगे। रोहित ने साझा किया कि कोरोना के चलते 'गोलमाल' को बनाने में देरी हुई। अब सब ठीक हो गया है, तो जल्द 'गोलमाल' पर काम शुरू करने की उम्मीद है।
3 of 4
रोहित शेट्टी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
रोहित शेट्टी के अनुसार वह पुलिस यूनिवर्स की फिल्में 'गोलमाल' और अब 'सर्कस' के साथ अपने ब्रांड सिनेमा के साथ खुश हैं। उन्होंने फिल्म निर्माण की शैली में कोई बदलाव नहीं किया है। जबकि इंडस्ट्री अराजकता में है, उनकी टीम और वह वर्तमान में सबसे शांत हैं क्योंकि वे उस सिनेमा को बनाना जारी रख रहे हैं, जिसमें वे विश्वास करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
रोहित शेट्टी
- फोटो : Instagram
रोहित शेट्टी की बात करें तो इन दिनों वह टीवी के फेमस रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' में नजर आ रहे हैं। वह इस शो को पिछले कई वर्षों से होस्ट करते आ रहे हैं। इसके अलावा वह 'इंडियन पुलिस फोर्स' के साथ ओटीटी की दुनिया में कदम रखने के लिए तैयार हैं। 'इंडियन पुलिस फोर्स' से सिद्धार्थ मल्होत्रा, शिल्पा शेट्टी और विवेक ओबेरॉय नजर आने वाले हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।