सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

तब्बू ने किया गोलमाल अगेन, अजय देवगन के साथ रिश्ते पर खोले 5 बड़े राज़

बीबीसी हिन्दी Updated Sun, 15 Oct 2017 12:06 PM IST
विज्ञापन
golmaal actress tabu says special relationship with Ajay Devgan
'विजयपथ' से हिंदी फिल्मों में अपने करियर की शुरुआत करने वाली संजीदा अभिनेत्री तब्बू का दो दशक से भी लम्बा फिल्मी करियर रहा है, लेकिन वो काम के पीछे भागने वाले कलाकारों में से नहीं हैं। बीबीसी से रूबरू हुई तब्बू ने करियर के इस पड़ाव पर कहा, "मुझे काम करने का ही शौक नहीं है। मैं केवल अपने लोगों के साथ काम करना चाहती हूं जहां पर मैं मौज मस्ती कर सकूं। मैं अपनी जिंदगी में सुखी हूं।"

 
Trending Videos

दर्शकों को खुश नहीं रखा जा सकता

golmaal actress tabu says special relationship with Ajay Devgan
'मकबूल', 'फितूर', 'अस्तित्व', 'चांदनी बार' और 'हैदर' जैसी फिल्मों में गंभीर भूमिका निभाने वाली तब्बू काफी लम्बे समय से कॉमेडी फिल्म करना चाहती थीं, इसलिए उन्होंने रोहित शेट्टी की 'गोलमाल-4' का हिस्सा बनने के लिए हामी भरी। तब्बू ने साफ किया कि भले ही वो कॉमेडी फिल्म में अभिनय कर रही हो पर उनका किरदार गंभीर है। तब्बू का मानना है कि जब वो गंभीर किरदार निभाती है तो दर्शक उन्हें पूछते हैं कि वो हास्य फिल्मों का हिस्सा क्यों नहीं बन रहीं, और जब हास्य फिल्मों में काम करती हूं तो गंभीर किरदार की उम्मीद रखते हैं। तब्बू का मानना है कि दर्शकों को कभी भी खुश नहीं रखा जा सकता इसलिए वो सिर्फ अपने मन का सुन कर फिल्मों का चयन करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

साल में एक फिल्म कर रही

golmaal actress tabu says special relationship with Ajay Devgan
कम फिल्मों में काम करने के सवाल पर तब्बू आगे कहती हैं, "मेरी पीढ़ी की कितनी अभिनेत्रियां हैं जो फिल्में कर रही हैं? मैं साल में एक फिल्म तो कर ही रही हूं।" 'गोलमाल-4' में तब्बू अपने खास दोस्त अजय देवगन के साथ नजर आएंगी। उन्होंने अजय देवगन और अपने रिश्ते को खास बताया। तब्बू के मुताबिक अजय देवगन और उन्होंने करियर के हर पड़ाव पर साथ काम किया है इसलिए उन्हें अजय देवगन के साथ काम करने में सहूलियत होती है।

बायोग्राफी नहीं लिखूंगी

golmaal actress tabu says special relationship with Ajay Devgan
तब्बू अपने फिल्मी करियर में अमिताभ बच्चन के साथ की गई रोमांटिक फिल्म 'चीनी कम' को माइलस्टोन मानती हैं क्योंकि इस फिल्म के बाद ही ऐसी जोड़ियों बननी शुरू हुईं जिनमें उम्र का फासला अधिक था और जो जरा हटकर थीं। अपने 20 साल के करियर में तब्बू ने कई उतार-चढ़ाव देखे हैं पर उन्होंने तय किया है कि वो कभी भी अपनी जीवनी नहीं लिखेंगी। रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित 'गोलमाल 4' में तब्बू के अलावा अजय देवगन, अरशद वारसी, परिणीति चोपड़ा, तुषार कपूर और कुणाल खेमू दिखेंगे। फिल्म 20 अक्तूबर को रिलीज होगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed