फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Best of 2018: 5 चीजों ने बॉलीवुड में मचाई खलबली, कोई गया जेल तो किसी ने लगाया यौन शोषण का आरोप

Fri, 21 Dec 2018 07:43 AM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Fri, 21 Dec 2018 07:43 AM IST
विज्ञापन
Good Bye 2018 MeToo to harassment Top 5 controversial topics which highlighted Bollywood
salman and tanushree - फोटो : twitter

साल 2018 में बॉलीवुड में कई सारे विवादों से घिरा रहा। कभी किसी पर यौन शोषण का आरोप लगा तो कभी किसी को जेल की हवा खानी पड़ी। कोई फिल्म रिलीज होने से पहले ही लीक हो गई तो किसी फिल्म पर चोरी का आरोप लगा। किसी स्टार ने खुलेआम धमकी दी तो कोई स्टार सेक्स रैकेट में फंसा। तो चलिए आपको साल 2018 के उन विवादों के बारे में बताते हैं जिनकी आग से फिल्म इंडस्ट्री साल भर जूझती रही।

Good Bye 2018 MeToo to harassment Top 5 controversial topics which highlighted Bollywood
nana, tanushree - फोटो : File Photo

#MeToo कैंपेन
#MeToo कैंपेन की आग बॉलीवुड में ऐसी चली कई बड़े सितारे इसके लपेटे में आ गए। #MeToo को फिल्म इंडस्ट्री में हवा तनुश्री दत्ता ने दी। एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में तनुश्री दत्ता ने एक्टर नाना पाटेकर पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। उन्होंने बताया कि फिल्म हॉर्न ओके प्लीज के सेट पर गाने की शूटिंग के दौरान पहले तो नाना ने बदतमीजी की कोशिश की। जब तनुश्री ने इसकी शिकायत कोरियोग्राफर गणेश आचार्य, प्रोड्यूसर और डायरेक्टर से की तो उन्होंने गाने में नाना के साथ इंटीमेट सीन डाल दिए। तनुश्री के इस बयान के बाद मानों बॉलीवुड में हड़कंप मच गया। इन आरोपों की चपेट में नाना पाटेकर के अलावा साजिद खान, आलोक नाथ के अलावा विवेक अग्निहोत्री भी शामिल है।

Good Bye 2018 MeToo to harassment Top 5 controversial topics which highlighted Bollywood
Shweta Prasad Basu and Sangeeta Balan - फोटो : twitter

सेक्स रैकेट में फंसी एक्ट्रेस 
इस साल कई एक्ट्रेस सेक्स रैकेट में फंसी। श्वेता बसु प्रसाद और साउथ की फेमस एक्ट्रेस संगीता बालन का नाम भी इस लिस्ट में शुमार है। संगीता पर आरोप है कि वह पानायुपर के प्राइवेट रिजॉर्ट में चल रहे सेक्स रैकेट में शामिल थीं। वहीं श्वेता बसु प्रसाद का नाम साल 2014 में हैदराबाद के 'बंजारा हिल्स' में चल रहे सेक्स रैकेट में नाम आया था। फिलहाल श्वेता बसु प्रसाद ने ब्वॉयफ्रेंड और फिल्ममेकर रोहित मित्तल संग 13 दिसंबर को शादी कर ली। श्वेता करीब 4 साल से रोहित मित्तल को डेट कर रही थीं। शादी की रस्में बंगाली रीति रिवाज से हुईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Good Bye 2018 MeToo to harassment Top 5 controversial topics which highlighted Bollywood
manikarnika - फोटो : twitter

चोरी का आरोप
साल 2018 में फिल्म के डायलॉग से लेकर कहानी तक विवादों में रही। कई फिल्मों पर डायलॉग चोरी करने का किसी पर स्क्रिप्ट चुराने का आरोप लगा। इमरान हाशमी की अपकमिंग फिल्म 'चीट इंडिया' पर दिल्ली बेस्ड लेखक दिनेश गौतम और एक्टर इमरान जैद ने टी सीरीज और इमरान हाशमी की प्रोडक्शन कंपनी पर फिल्म की स्क्रिप्ट चोरी का आरोप लगाया था। इसके साथ ही अक्षय कुमार की फिल्म 'पैडमैन' पर रिपु दमन जयसवाल फिल्म के कुछ सीन्स पर उसकी लिखी कहानी से चुराए जाने का आरोप लगाया था। इसके साथ ही हाल ही कंगना रनौत की फिल्म 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' पर डायलॉग चोरी का आरोप लगा है। कहा जा रहा है कि 'मणिकर्णिका' फिल्म के डायलॉग ऋतिक रोशन की फिल्म 'मोहनजोदड़ो’ से मिलते जुलते हैं।

विज्ञापन
Good Bye 2018 MeToo to harassment Top 5 controversial topics which highlighted Bollywood
thugs of hindostan - फोटो : File Photo

रिलीज से पहले लीक हुई फिल्में
साल 2018 में कई फिल्में रिलीज होने से पहले ही लीक हो गई थी जिसकी वजह यह मुद्दा भी बॉलीवुड में खूब उछला। आमिल खान की फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान', साउथ की सुपरहिट फिल्म 'सरकार', मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल की फिल्म 'ड्रामा' भी लीक हो गई थी। इन फिल्मों के ऑनलाइन लीक होने से फिल्मों की कमाई पर बुरा असर पड़ा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed