{"_id":"5c177fcbbdec2256cc1bd52e","slug":"good-bye-2018-nana-patekar-to-alok-nath-these-bollywood-celebrities-accused-in-me-too-movement","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गुड बाय 2018: इस साल ये मशहूर अभिनेता #MeToo का हुए शिकार, चुकानी पड़ी बड़ी कीमत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
गुड बाय 2018: इस साल ये मशहूर अभिनेता #MeToo का हुए शिकार, चुकानी पड़ी बड़ी कीमत
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Tue, 18 Dec 2018 10:44 AM IST
विज्ञापन
metoo
- फोटो : amar ujala
साल 2018 को खत्म होने में महज कुछ ही दिन बाकी हैं। यह साल कई बॉलीवुड सितारों के लिए बेहद खास रहा है तो वहीं कुछ अभिनेताओं पर बहुत भारी रहा। कारण #metoo अभियान। जी हां 2018 में कई सितारों को सहयोगी अभिनेत्री के यौन उत्पीड़न के आरोपों का सामना करना पड़ा है। MeToo अभियान के तहत इस साल बॉलीवुड की कई हस्तियों के नाम सामने आए, साथ ही इन सितारों को बड़ा खामियाजा भी भुगतना पड़ा। जानते हैं इस साल बॉलीवुड के कौन-कौन से सितारे हुए MeToo का शिकार।
Trending Videos
nana patekar
- फोटो : file photo
1. नाना पाटेकर
बॉलीवुड में सबसे पहले MeToo अभियान का शिकार दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर हुए। इस अभियान के द्वारा एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने नाना पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। तनुश्री के इस खुलासे के बाद बॉलीवुड में हलचल मची गई। तनुश्री ने 10 साल पुराना मुद्दा उछाला। तनुश्री ने कहा है कि हॉर्न ओके मूवी की शूटिंग के दौरान नाना पाटेकर ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया है।

Vikas Bahl
- फोटो : file photo
2. विकास बहल
फिल्म निर्माता-निदर्शक विकास बहल पर भी उनके प्रोडेक्शन हाउस में काम करने वाली महिला ने MeToo कैंपेन के जरिए उनपर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। इसके अलावा अभिनेत्री कंगना रनौत ने भी विकास बहल पर गंभीर आरोप लगाए। इसके बाद उनके साथ काम करने मना कर दिया था। बता दें कि उनकी अपकमिंग फिल्म 'सुपर 30' के डायरेक्टर विकास बहल ही हैं।

alok nath vinta nanda
- फोटो : file photo
3. आलोक नाथ
संस्कारी बाबू के नाम से मशहूर आलोक नाथ पर राइटर और प्रोड्यूसर विंता नंदा ने रेप का आरोप लगाया। विंता ने बताया कि आलोक नाथ ने उन्हें खूब शराब पिलाई और फिर उनका रेप किया था। यह मामला 19 साल पुराना था। इस मामले में आलोक नाथ ने विंता नंदा के खिलाफ मानहानि का केस दायर कर एक रुपये मुआवजा मांगा। वहीं CINTAA ने आलोक नाथ की सदस्यता को भी रद्द किया था।

sajid khan
- फोटो : file photo
4. साजिद खान
मशहूर फिल्म डायरेक्टर साजिद खान पर करीब चार महिलाओं ने यौन शोषण का आरोप लगाया। इतना ही नहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने भी साजिद के साथ काम करने का अपना अनुभव शेयर किया। बिपाशा ने बताया था कि कैसे साजिद शूटिंग के दौरान सेट पर गंदे जोक्स सुनाते थे और गलत तरह से व्यवहार करते थे।