सब्सक्राइब करें

रजनीकांत और अक्षय कुमार की '2.0' का अब भी कहर जारी, जानिए 19 दिन में कितना हुआ कलेक्शन

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Tue, 18 Dec 2018 10:17 AM IST
विज्ञापन
2.0 Movie 19th Day Box Office Collection akshay kumar and rajnikanth film
2.0
अक्षय कुमार और रजनीकांत की फिल्म 2.0 को रिलीज हुए 19 दिन बीत चुके हैं लेकिन कलेक्शन के लिहाज से फिल्म अब भी टॉप पर है।  2.0 के रिलीज से लेकर अभी तक कई फिल्में रिलीज हुईं लेकिन रजनीकांत को भला कोई कैसे टक्कर दे सकता है। बता दें कि 7 दिसंबर को सारा अली खान की केदारनाथ ने बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दी तो वहीं बीते शुक्रवार हॉलीवुड की एक्वामैन रिलीज हुई। लेकिन ये फिल्में रजनीकांत का मुकाबला नहीं कर सकी।
Trending Videos
2.0 Movie 19th Day Box Office Collection akshay kumar and rajnikanth film
2.0 - फोटो : instagram
बॉक्स ऑफिस की रिपोर्ट के मुताबिक, 'तीसरे हफ्ते 2.0 चेन्नई बॉक्स ऑफिस पर टॉप पर रही। फिल्म ने चेन्नई में कुल 22.37 करोड़ का बिजनेस किया है।' अभी तक कोई भी फिल्म ऐसा नहीं कर पाई है। रमेश बाला ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है कि रजनीकांत की फिल्म 2.0 ने विजय की सरकार को भी पीछे छोड़ दिया है। 2.0 तमिलनाडु में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
2.0 Movie 19th Day Box Office Collection akshay kumar and rajnikanth film
2.0 - फोटो : instagram
2.0 ने इससे पहले वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में 700 करोड़ से ज्यादा का आंकड़ा पार कर लिया है। साइंस फिक्शन पर आधारित इस फिल्म ने दुनियाभर में जबरदस्त कमाई की है। खबरों की मानें तो अकेले अमेरिका में 2.0 कुल 100 स्क्रीन पर रिलीज हुई है। हालांकि बॉक्स ऑफिस इंडिया के मुताबिक फिल्म '2.0' तीसरे हफ्ते में हिंदी वर्जन से सिर्फ 6 करोड़ रुपए ही कमा सकी। कुल मिलाकर अब तक 181 करोड़ रुपए का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हिंदी वर्जन से हुआ है।
2.0 Movie 19th Day Box Office Collection akshay kumar and rajnikanth film
2.0 first song Tu Hi Re

फिल्म के हिन्दी वर्जन की बात करें तो शुक्रवार को इसने 1.50 करोड़ का कलेक्शन किया जबकि शनिवार को कमाई में थोड़ी बढ़ोत्तरी हुई और 2.75 करोड़ रुपये जुटा लिए। अब 2.0 की नजर 200 करोड़ के क्लब में शामिल होने पर है। अब देखना है कि फिल्म कितनी जल्दी सिर्फ हिंदी वर्जन से 200 करोड़ का आंकड़ा पार करती है क्योकि इस हफ्ते किंग खान की फिल्म जीरो रिलीज हो रही है जिसके बाद 2.0 की कमाई थोड़ी मुश्किल हो जाएगी।

विज्ञापन
2.0 Movie 19th Day Box Office Collection akshay kumar and rajnikanth film
Zero, 2.0

बता दें 2.0 ने वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में इस साल रिलीज हुई आमिर खान की ठग्स ऑफ हिंदोस्तान को बहुत पहले ही पीछे छोड़ दिया। वहीं 2.0, बाहुबली के पहले पार्ट से भी आगे निकल गई है। इस शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हुई है जिसका फायदा अक्षय कुमार और रजनीकांत की इस फिल्म  को मिला। 21 दिसंबर को आनंद एल राय के निर्देशन में बनी जीरो टिकट खिड़की पर दस्तक देगी। इसके बाद भी अगर फिल्म टिकट खिड़की पर मजबूती से टिकी रहती है तो असल मायने में हिट मानी जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed