फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे कई अभिनेता हैं जिन्होंने अपने किरदारों से खूब प्रयोग किए और दर्शकों के दिलों पर भी राज किया। आमतौर पर अभिनेता पर्दे पर हीरो बनकर वाहवाही बटोरते हैं लेकिन कई ऐसे भी हैं जो खलनायक बनकर ही छा गए। ना अपने अभिनय से बल्कि लुक्स से भी हीरो पर भारी पड़ गए। आइए डालते हैं एक नजर ऐसे अभिनेताओं पर जो पर्दे पर खलनायक के रोल में दिखे लेकिन लुक्स की वजह से उन्होंने तालियां बटोरीं।
बॉलीवुड: इन सितारों ने खलनायक बन जीता लोगों का दिल, रणवीर सिंह इस एक्टर पर पड़े भारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संजय दत्त
संजय दत्त ने अपने पूरे करियर में अलग-अलग तरह के किरदार निभाए। लंबी चौड़ी कद काठी वाले संजय दत्त कई फिल्मों में खलनायक बने। हीरो के किरदार में तो संजय दत्त फिट बैठे ही, विलेन बनकर भी उन्होंने लोगों का दिल जीता। उन्होंने फिल्म वास्तव, अग्निपथ और पानीपत में विलेन का किरदार किया है।
रोनित रॉय
टीवी अभिनेता रोनित रॉय ने बॉलीवुड में भी अपना खूब दम दिखाया। वह फिल्म बॉस, गुड्डू रंगीला, उड़ान और काबिल में खलनायक बने। उनके हर एक किरदार को दर्शकों ने बहुत पसंद किया है।
सैफ अली खान को देखकर पहले कौन कह सकता था कि वह विलेन के किरदार में फिट बैठ सकते हैं। सैफ उन कलाकारों में से एक हैं जो हर एक किरदार में खुद को अच्छे ढाल लेते हैं। फिल्म ओमकारा में उनके किरदार को देखकर तो हर कोई हैरान रह गया। उसके बाद तानाजी में भी सैफ विलेन बनकर सुर्खियां बटोर चुके हैं।
लॉकडाउन में लोगों की मदद कर सोनू सूद असल जिंदगी के हीरो बन गए हैं। हालांकि पर्दे पर उन्हें खलनायक के किरदार में ही ज्यादा देखा गया। सोनू सूद ने दबंग, आर राजकुमार और सिम्बा सहित कई फिल्मों में विलेन के किरदार किए हैं।