जान्हवी कपूर बॉलीवुड में काफी कम समय में अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब रही हैं। फिल्म 'धड़क' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाली जान्हवी जल्द ही 'गुड लक जेरी' में नजर आएंगी। हाल ही में इस फिल्म का गाना 'मोर-मोर' रिलीज हुआ है जो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। इस गाने का खुमार लोगों के साथ अब जान्हवी पर भी चढ़ता नजर आ रहा है। हाल ही में एक्ट्रेस ने इस गाने से जुड़ा एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है।
Janhvi Kapoor: 'गुड लक जेरी' के नए गाने पर झूमती नजर आईं जाह्नवी कपूर, क्रू मेंबर के साथ ही जमकर मस्ती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस छोटे से वीडियो में जान्हवी मस्ती भरे मूड में नजर आ रही हैं। क्लिप में पहले जान्हवी गंभीर मुद्रा में मेकअप कराती नजर आ रही हैं। इसके अगले ही पल वह अचानक कहती हैं कि हम जैसे दिखते हैं वैसे होते नहीं। फिर क्रू मेंबर के साथ वह अपने गाने 'मोर-मोर' पर जमकर झूमने लगती हैं। इस मस्ती भरे वीडियो के साथ एक्ट्रेस ने मजेदार कैप्शन भी दिया है। उन्होंने लिखा, 'आप कैसे दिखते हैं और कैसे हैं असल में? बताइये जरा निकलिए अपने मोर वाले पंख।'
इस वीडियो के वायरल होने के बाद फैंस की प्रतिक्रिया आनी शुरू हो गई हैं। जान्हवी के इस पोस्ट पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैँ। एक यूजर ने कमेंट किया, 'कोई इतना खूबसूरत कैसे हो सकता है।' वहीं एक अन्य यूजर ने उनकी खूबसूरती की तारीफ करते हुए लिखा, 'आपको मेकअप की कोई जरूरत नहीं।' इसके अलावा एक्ट्रेस की इस पोस्ट पर ज्यादातर लोग फायर इमोजी शेयर कर रहे हैं।
गौरतलब है कि जान्हवी की नई फिल्म 29 जुलाई को रिलीज होने जा रही है। सिनेमाघरों में इसे न रिलीज करके डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जा रहा है। फिल्म को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म में जान्हवी अपने कॉमिक अंदाज से लोगों को हंसाती हुई नजर आने वाली हैं। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था जो लोगों को काफी पसंद आया है। फिल्म में जान्हवी बिहार की एक लड़की की भूमिका में नजर आने वाली हैं।

कमेंट
कमेंट X