फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rashmika Mandanna: विजय देवरकोंडा संग किसिंग सीन पर छलका रश्मिका मंदाना का दर्द, बोलीं- रोती रहती थीं

Tue, 04 Oct 2022 01:01 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Tue, 04 Oct 2022 01:01 PM IST
विज्ञापन
goodbye Rashmika Mandanna recall painful trolling over a kissing scene with Vijay Deverakonda in Dear Comrade
रश्मिका मंदाना, विजय देवरकोंडा - फोटो : सोशल मीडिया

साउथ सिनेमा की खूबसूरत अभिनेत्री रश्मिका मंदाना इन दिनों अपने बॉलीवुड डेब्यू को लेकर चर्चा में हैं। वह फिल्म 'गुडबाय' से हिंदी सिनेमा में कदम रख रही हैं, जिसमें वह अमिताभ बच्चन के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। ऐसे में वह अपनी इस फिल्म का जमकर प्रमोशन करती दिख रही हैं। इन सबके बीच रश्मिका मंदाना ने अपने एक इंटरव्यू में उन दिनों को याद किया, जब उन्हें 'डियर  कॉमरेड' में विजय देवरकोंडा के साथ एक बोल्ड सीन देने की वजह से खूब ट्रोल किया गया था। एक्ट्रेस ने बताया है कि उन दिनों वह रात-रात भर रोती थीं।

goodbye Rashmika Mandanna recall painful trolling over a kissing scene with Vijay Deverakonda in Dear Comrade
रश्मिका मंदाना - फोटो : इंस्टाग्राम

दरअसल, साल 2019 में साउथ सिनेमा में फिल्म 'डियर कॉमरेड' रिलीज हुई थी, जिसका निर्देशन भरत कम्मा ने किया था। इस फिल्म में रश्मिका के साथ विजय देवरकोंडा नजर आए थे और फिल्म में दोनों का एक इंटेंस किसिंग सीन था, जो लोगों के बीच खूब चर्चा में रहा। इस सीन को देखने को बाद फैंस ने रश्मिका की क्लास भी लगाई। वहीं, अब रश्मिका मंदाना ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया कि कैसे उस एक सीन की वजह से उन्हें लगातार ट्रोलिंग और ऑनलाइन नफरत का शिकार होना पड़ा था।

यह भी पढ़ें:- Bigg Boss: सलमान को पति मानने वाली अर्चना को अब्दु का मजाक उड़ाना पड़ा भारी, यूजर्स ने की निष्कासन की मांग

goodbye Rashmika Mandanna recall painful trolling over a kissing scene with Vijay Deverakonda in Dear Comrade
रश्मिका मंदाना - फोटो : सोशल मीडिया

रश्मिका मंदाना ने कहा कि यह उनके करियर का सबसे 'पेनफुल' और बुरा समय था। उन्हें उस दौर से गुजरना काफी मुश्किल लगा था। उन दिनों आसपास की नेगेटिविटी ने उन्हें खूब प्रभावित किया है। इस वजह से वह अक्सर अपने बिस्तर पर तकिए में सिर छिपाकर रोती रहती थीं। एक्ट्रेस ने कहा, 'बहुत सारे दर्दभरे पल आए। मैं कई चीजें पढ़ती थीं और मुझे वैसे ही बुरे सपने आते थे। इस दौरान मुझे बस यही लगा कि सभी ने मुझसे मुंह मोड़ लिया है

यह भी पढ़ें:- KRK: शत्रुघ्न सिन्हा का खुलासा, बोले- केआरके को सपोर्ट करने के बाद लोगों ने सोनाक्षी के लिए कहीं गंदी बातें

विज्ञापन
विज्ञापन
goodbye Rashmika Mandanna recall painful trolling over a kissing scene with Vijay Deverakonda in Dear Comrade
गुडबाय - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इसके आगे अभिनेत्री ने यह भी कहा, 'उन दिनों एक सपने ने तो मुझे बहुत परेशान किया था। मुझे नहीं पता कि यह क्या था और मुझे नहीं पता कि यह कैसा था। मैं ऐसे सपनों के साथ खुद को जगाती और खुद को बिस्तर पर रोते हुए पाती, या रोते हुए जागती।' बता दें कि रश्मिका मंदाना की फिल्म 'गुड बाय' 7 अक्तूबर को रिलीज हो रही है। इस फिल्म का निर्देशन विकास बहल ने किया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed