फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Adipurush: कभी राम के नाम पर घिरे तो कभी रावण के लुक पर उड़ा मजाक, क्या सैफ की वजह से फ्लॉप होगी आदिपुरुष?

Tue, 04 Oct 2022 11:30 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Tue, 04 Oct 2022 11:30 AM IST
विज्ञापन
Adipurush Teaser: Will Prabhas Saif Ali Khan Kriti Sanon om Raut Film flop on Box Office Due to these Mistakes
आदिपुरुष - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान और प्रभास की फिल्म 'आदिपुरुष' का 3डी टीजर आज जारी होने वाला है। जब से श्री राम की नगरी अयोध्या में ओम राउत के निर्देशन में बन रही फिल्म का 2डी टीजर जारी किया गया है, तभी से मेकर्स को सोशल मीडिया पर आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। फिल्म के पोस्टर जारी होने के बाद से ही फिल्म में प्रभास और सैफ अली खान के लुक को ट्रोल किया जा रहा है। इतना ही नहीं फिल्म के रिलीज से पहले ही मेकर्स और स्टारकास्ट द्वारा की गई गलतियों की वजह से फिल्म के फ्लॉप होने के अनुमान लगाए जा रहे हैं। आखिर वो कौन-सी गलतियां हैं, जिसकी वजह से 500 करोड़ रुपये में बनी फिल्म ठप पड़ सकती है? फिल्म के मेकर्स ने ऐसा क्या किया कि प्रभास फ्लॉप की हैट्रिक लगा सकते हैं? आइए जानते हैं...

Adipurush Teaser: Will Prabhas Saif Ali Khan Kriti Sanon om Raut Film flop on Box Office Due to these Mistakes
आदिपुरुष - फोटो : सोशल मीडिया

VFX के नाम पर धोखा
दर्शक, आदिपुरुष के लिए काफी उत्साहित थे। 'ब्रह्मास्त्र' की रिलीज के बाद से दर्शकों की उम्मीदें बढ़ गई थीं। लेकिन, फिल्म के टीजर ने दर्शकों को निराश कर दिया। इसकी मुख्य वजह फिल्म के वीएफएक्स हैं। फिल्म के VFX इतने ज्यादा खराब हैं कि इन्हें VFX नहीं धोखा कहा जा रहा है। यूजर्स का कहना है कि यह किसी कार्टून या एनिमेशन मूवी से भी खराब हैं।

Adipurush Teaser: Will Prabhas Saif Ali Khan Kriti Sanon om Raut Film flop on Box Office Due to these Mistakes
आदिपुरुष - फोटो : सोशल मीडिया

वायरल हो रहा सैफ अली खान का बयान
सोशल मीडिया पर सैफ अली खान का एक पुराना बयान वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सैफ यह कहते सुनाई दे रहे हैं कि वह अपने बच्चे का नाम राम नहीं रख सकते। उन्होंने कहा कि वह तैमूर या कोई ऐसा नाम रखने में सहज मेहसूस करेंगे। बता दें कि यह बयान आदिपुरुष की रिलीज से पहले सामने आया था। लेकिन, सोशल मीडिया पर ट्रोल्स इसे शेयर कर फिल्म का बहिष्कार करने की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Adipurush Teaser: Will Prabhas Saif Ali Khan Kriti Sanon om Raut Film flop on Box Office Due to these Mistakes
आदिपुरुष - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

प्रभास का लुक
राम का किरदार निभाकर कई सितारे अमर हो गए। इसमें सबसे बड़ा नाम अरुण गोविल का है, जिनके सामने आज भी जनता आदर से झुकती है। लेकिन प्रभास का लुक और उनकी एक्टिंग दर्शकों के दिलों पर झाप नहीं छोड़ पाई। यही कारण है कि सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है।

विज्ञापन
Adipurush Teaser: Will Prabhas Saif Ali Khan Kriti Sanon om Raut Film flop on Box Office Due to these Mistakes
आदिपुरुष - फोटो : सोशल मीडिया

सैफ अली खान का रावण वाला लुक
आदिपुरुष में सैफ अली खान का लुक विवादों की वजह बना हुआ है। सोशल मीडिया पर यूजर्स रावण के लुक पर सवाल उठा रहे हैं। नेटिजन्स का कहना है कि यह रावण नहीं बल्कि अलाउद्दीन खिलजी लग रहे हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed