फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

KRK: शत्रुघ्न सिन्हा का खुलासा, बोले- केआरके को सपोर्ट करने के बाद लोगों ने सोनाक्षी के लिए कहीं गंदी बातें

Tue, 04 Oct 2022 10:11 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Tue, 04 Oct 2022 10:11 AM IST
विज्ञापन
Shatrughan Sinha reveals when he supported KRK people talked dirty for him and daughter Sonakshi Sinha
शत्रुघ्न सिन्हा, केआरके - फोटो : सोशल मीडिया

बीते दिनों कमाल राशिद खान उर्फ केआरके को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था, जिसके बाद वह कुछ दिनों तक जेल में भी रहे थे। इस मौके पर सोशल मीडिया पर हजारों लोग अपनी अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे थे लेकिन अभिनेता से राजनेता बने शत्रुघ्न सिन्हा ने उनका सपोर्ट किया था। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा था कि केआरके को न्याय मिलना चाहिए। वहीं, अब शत्रुघ्न सिन्हा ने एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि केआरके को सपोर्ट करना उन्हें भारी पड़ गया था। लोगों ने उन्हें और उनकी बेटी सोनाक्षी को जमकर ट्रोल किया था।  

Shatrughan Sinha reveals when he supported KRK people talked dirty for him and daughter Sonakshi Sinha
,kamaal r khan ,kamaal rashid khan ,kamal raashid khan ,sonakshi sinha ,krk ,shatrughan sinha ,kamal - फोटो : सोशल मीडिया

शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया कि केआरके को सपोर्ट करने की वजह से लोगों ने उन्हें खूब ट्रोल किया था। यहां तक की लोगों ने सोनाक्षी को भी नहीं छोड़ा था। उन्होंने कहा, 'केआरके को लेकर किए गए उस ट्वीट के बाद लोगों ने मेरे और सोनाक्षी के बारे में गंदी बातें कीं। मैं उनकी गलतियों के बारे में बात नहीं कर रहा था। हो सकता है कि उनकी राय से हम इत्तेफाक नहीं रखते हैं। क्या हम सिर्फ केआरके के खिलाफ इसलिए हो जाए क्योंकि उनके सितारे अच्छे नहीं चल रहे हैं।

Shatrughan Sinha reveals when he supported KRK people talked dirty for him and daughter Sonakshi Sinha
सोनाक्षी सिन्हा और शत्रुघ्न सिन्हा - फोटो : सोशल मीडिया

इसके आगे उन्होंने कहा कि जिस तरह से उन्हें उठाया गया है क्या इस चीज का कोई भी समर्थन करेगा? मेरा मानना है कि वह थोड़ा ज्यादा ही हो गया था। मेरा यह सवाल है कि फिल्म इंडस्ट्री में कौन निर्दोष है? सेलेब्स के गलत कामों पर लोगों का ध्यान नहीं गया है। हम एक उद्योग के रूप में एक परिवार हैं। कभी-कभी इसे अनदेखा कर देते हैं। यह अलग बात है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shatrughan Sinha reveals when he supported KRK people talked dirty for him and daughter Sonakshi Sinha
शत्रुघ्न सिन्हा - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि केआरके की गिरफ्तारी के बाद शत्रुघ्न सिन्हा ने एक साथ कई ट्वीट किए थे, जिसमें उन्होंने लिखा था, 'किसी को कमाल राशिद खान को नहीं भूलना चाहिए। हर किसी को याद रखना चाहिए कि बड़े विरोध और संघर्ष के बावजूद KRK सेल्फ मेड मैन हैं, उन पर सर्वशक्तिमान का आशीर्वाद है। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री के साथ-साथ समाज में भी अपनी जगह बनाई है। अपने दम पर।' अपने दूसरे ट्वीट में उन्होंने भगवान से दुआ की थी कि केआरके को जल्द से जल्द न्याय मिले। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed