{"_id":"633bb65a869aab747e671c0e","slug":"vivek-agnihotri-buys-apartment-worth-rs-17-crore-approx-in-mumbai","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Vivek Agnihotri: विवेक अग्निहोत्री ने खरीदा आलीशान अपॉर्टमेंट, कभी छप्पर के बने घर में रहते थे निर्देशक","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Vivek Agnihotri: विवेक अग्निहोत्री ने खरीदा आलीशान अपॉर्टमेंट, कभी छप्पर के बने घर में रहते थे निर्देशक
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Tue, 04 Oct 2022 09:58 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
विवेक रंजन अग्निहोत्री
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मशहूर फिल्म निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने द कश्मीर फाइल्स जैसी फिल्म से दुनियाभर में तहलका मचा दिया था। काफी बजट में बनी उनकी ये फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। इस फिल्म की देशभर में जमकर सराहना भी हुई थी। अब खबर आ रही है कि विवेक अग्निहोत्री और उनकी पत्नी पल्लवी जोशी ने मुंबई के अंधेरी इलाके में घर खरीदा है। उनके अपार्टमेंट की कीमत होश उड़ाने वाली है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस अपार्टमेंट की कीमत 55 हजार रुपये प्रति स्क्वेयर फीट से थोड़ी ज्यादा बताई जा रही है।
2 of 4
विवेक अग्निहोत्री
- फोटो : सोशल मीडिया
विवेक अग्निहोत्री ने इसके लिए यह अपार्टमेंट 17.92 करोड़ रुपये में खरीदा है। कार पार्किंग के साथ इस अपार्टमेंट का क्षेत्र 3258 स्क्वायर फीट है। रिपोर्ट के मुताबिक विवेक अग्निहोत्री ने इस अपार्टमेंट के लिए 1.07 करोड़ रुपये की स्टैंप ड्यूटी भी चुकाई है। बता दें कि आज भले ही विवेक अग्निहोत्री की गिनती बॉलीवुड के टॉप फिल्ममेकर्स में होती हो, लेकिन एक समय था जब विवेक छप्पर के बने घर में रहते थे।
विवेक अग्निहोत्री उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर स्थित धन्यौरा गांव के रहने वाले हैं। इसी गांव में विवेक अग्निहोत्री पले-बढ़े थे। इनके पिता डॉ. प्रभु दयाल अग्निहोत्री इसी गांव में अपने पुश्तैनी घर में रहते थे, लेकिन बाद में वह उस घर को बेचकर मुंबई आ गए थे। हालांकि विवेक अग्निहोत्री का जन्म धन्यौरा में नहीं बल्कि ग्वालियर में हुआ था, लेकिन पिता के साथ उनका पुश्तैनी घर में आना-जाना लगा रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
विवेक रंजन अग्निहोत्री
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि विवेक अग्निहोत्री ने बतौर डायरेक्टर फिल्म चॉकलेट से डेब्यू किया था। लेकिन उनको पहचान फिल्म द कश्मीर फाइल्स से ही मिली। इससे पहले विवेक पल्लवी जोशी के पति के नाम से जाने जाते थे, लेकिन एक फिल्म ने उनकी किस्मत बदल दी। मौजूदा समय में उनको द कश्मीर फाइल्स के डाययेक्टर के तौर पर जाना जाता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।