बॉलीवुड में आज ऐसे कई गाने बन चुके हैं जिन्हें 'मल्लिका-ए-गजल' बेगम अख्तर की गजल और ठुमरी से बनाया गया है। बेगम अख्तर का आज 103 वां जन्मदिन हैं। इस मौके पर गूगल ने भी उनके लिए एक खास डूडल बनाया है। आगे की स्लाइड्स में देखिए गूगल का खास डूडल और जानिए बेगम अख्तर को और ज्यादा करीब से...
{"_id":"59d838154f1c1bc9678b473e","slug":"google-creates-a-special-doodle-on-the-130th-birthday-of-gazal-singer-begum-akhtar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बेगम अख्तर के जन्मदिन पर गूगल ने दिया सम्मान, बनाया खास डूडल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बेगम अख्तर के जन्मदिन पर गूगल ने दिया सम्मान, बनाया खास डूडल
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
Updated Sat, 07 Oct 2017 03:38 PM IST
विज्ञापन
begum akhtar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
begum akhtar
बेगम अख्तर को याद करते हुए गूगल ने आज का डूडल उन्हीं को समर्पित किया है। इस डूडल में बेगम अख्तर अपने वाद्य यंत्र के साथ हैं। सामने कुछ लोग सुन रहे हैं। कुछ गुलाब के फूल भी दिखाई दे रहे हैं।
begum akhtar
बेगम अख्तर का जन्म उत्तर प्रदेश के फैजाबाद में 7 अक्टूबर 1914 को हुआ था। बेगम का बचपन के दिनों से ही संगीत की ओर रुझान था। वह पार्श्वगायिका बनना चाहती थीं लेकिन उनके परिवार वाले उनकी इस इच्छा के सख्त खिलाफ थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
begum akhtar
मगर टैलेंट कहां किसी से छिप के रह सकता है। उन्हें भी रास्ता मिल ही गया और बेगम अख्तर को संगीत से पहले नाटकों में लोकप्रियता हासिल हुई। अपनी जादुई आवाज से श्रोताओं के दिलों पर राज करने वाली यह महान गायिका 30 अक्तूबर 1974 को इस दुनिया को अलविदा कह गई।
विज्ञापन
begum akhtar
बॉलीवुड में आज भी कई गाने बेगम अख्तर की गजल और ठुमरी से बनाए जाते है। फिल्म 'डेढ़ इश्किया' का गाना ‘हमरी अटरिया पे आजा ओ संवरिया…' भी बेगम की गजल से लिया गया है।