हरियाणवी गानों का क्रेज लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर भी हरियाणवी गाने खूब वायरल होते हैं। डांसिंग क्वीन के नाम से मशहूर हरियाणवी डांसर सपना चौधरी आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। सिर्फ हरियाणा ही नहीं पूरा देश आज उनके लटके-झटके के लोग दीवाने हैं। सपना के स्टेज शोज को देखने भीड़ उमड़ती है। लेकिन अब हरियाणवी इंडस्ट्री में कई नए चेहरे आ चुके हैं, जो सपना को हर मामले में टक्कर दे रहे हैं। इतना ही नहीं मौजूदा समय में इन हरियाणवी डांसर की पॉपुलैरिटी तेजी से बढ़ रही है। आज हम आपको ऐसी ही डांसर से मिलवाने हैं।
Haryanvi Dancer: ‘हरियाणा की शकीरा’ के आगे फीका पड़ा सपना चौधरी का जादू, ये हरियाणवी डांसर भी दे रहीं कड़ी टक्कर
अंजलि राघव
अंजलि राघव हरियाणवी इंडस्ट्री की पॉपुलर मॉडल हैं। उनकी खूबसूरती के चर्चे भी पूरे हरियाणा में हैं, ऐसे में दूर-दूर से लोग उनके शोज देखने आते हैं। अंजलि ने बचपन से ही डांस सीखना शुरू कर दिया था। चुटकी बजाना छोड़ दे, इश्क जैसे उनके कई गाने खूब फेमस हुए हैं। अंजलि राघव रेणुका पंवार के गाने नंदी का बीरा में दिखी थीं।
पूजा हुड्डा
मॉडल और एक्ट्रेस पूजा हुड्डा लंबे समय से हरियाणवी इंडस्ट्री में बनी हुई हैं। रोहतक में पली-बढ़ी पूजा को बचपन से ही डांस का शौक था। पूजा हुड्डा ने हरियाणवी सिंगर प्रदीप बूरा से शादी की है और इनका एक बच्चे भी है। पूजा के पॉपुलर गानों में लंबी लंगी छोरी, थार, छोड़ दे गुंडागर्दी शामिल हैं।
प्रांजल दहिया
प्रांजल दहिया आजकल सोशल मीडिया पर काफी धमाल मचा रही हैं। बहुत ही कम वक्त में प्रांजल दहिया हरियाणा का फेमस चेहरा बन गई हैं। हाल ही में उनका गाना ‘मेरा बालम थानेदार’ काफी वायरल हो रहा है। फैंस प्रांजल को काफी पसंद करते हैं।
गोरी नागोरी
'हरियाणा की शकीरा' के नाम से मशहूर गोरी नागोरी के सामने सपना का जादू भी फीका पड़ता जा रहा है। गोरी का नाम हरियाणवी डांस इंडस्ट्री में खूब छा रहा है। अपने बोल्ड और कमाल के मूव्स से गोरी सबके दिलों पर राज कर रही हैं। गोरी नागोरी मूल रूप से राजस्थान के नागोर की रहने वाली हैं और उनका असली नाम तस्लीमा बानो है, लेकिन अब उन्हें 'हरियाणा की शकीरा' के नाम से पहचाना जाता है। उन्होंने शकीरा को देखकर ही डांस करना सीखा है। गोरी कई स्टेज शो में सपना के साथ भी डांस कर चुकी हैं।