फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vikram Vedha: साउथ की इन सुपरहिट फिल्मों की हिंदी रीमेक रहीं बुरी तरह फ्लॉप, क्या 'विक्रम वेधा' दिखा पाएगी कमाल?

Sat, 11 Jun 2022 07:35 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 11 Jun 2022 07:35 PM IST
विज्ञापन
These superhit films of South Hindi remake flopped badly on box office how will Hrithik Roshan Vikram Vedha perform
विक्रम वेधा - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड में साउथ की फिल्मों का रीमेक बनाने का रिवाज काफी पुराना रहा है। दक्षिण फिल्म इंडस्ट्री की ऐसी कई फिल्में हैं, जिसकी हिंदी रीमेक ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया है। अक्षय कुमार से लेकर अजय देवगन तक, कई बड़े सितारे साउथ की कई फिल्मों के हिंदी रीमेक में नजर आ चुके हैं। इन स्टार्स की ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर काफी हिट भी रही हैं। रीमेक बनाने वाले एक्टर्स की लिस्ट में अब ऋतिक रोशन का नाम भी जुड़ने जा रहा है। ऋतिक जल्द ही साउथ की सुपरहिट फिल्म 'विक्रम वेधा' की रीमेक में नजर आने वाले हैं। फिल्म हिट होगी या फ्लॉप यह तो रिलीज के बाद ही पता चल पाएगा, लेकिन आज हम आपको इस रिपोर्ट में उन फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं जो दक्षिण भारत में तो जबरदस्त हिट रहीं लेकिन इनके हिंदी रीमेक ने बॉक्स ऑफिस पर दम तोड़ दिया। आइए देखते हैं इन फिल्मों की लिस्ट...

These superhit films of South Hindi remake flopped badly on box office how will Hrithik Roshan Vikram Vedha perform
बच्चन पांडे- जिगरठंडा - फोटो : सोशल मीडिया
बच्चन पांडे- जिगरठंडा

अक्षय कुमार की फिल्म 'बच्चन पांडे' 2022 की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक थी। यह फिल्म होली के मौके पर रिलीज की गई थी। बच्चन पांडे साउथ की सुपरहिट फिल्म 'जिगरठंडा' की रीमेक थी। फिल्म के मेकर्स को विश्वास था कि दक्षिण भारत की तरह उत्तर भारत में भी यह फिल्म अच्छा प्रदर्शन करेगी, लेकिन ऐसा हो न सका। फरहाद सामजी के निर्देशन में बनी यह फिल्म बड़ी मुश्किल से 50 करोड़ रुपये के आंकड़े तक ही पहुंच सकी।

These superhit films of South Hindi remake flopped badly on box office how will Hrithik Roshan Vikram Vedha perform
जर्सी- जर्सी - फोटो : सोशल मीडिया
जर्सी- जर्सी

शाहिद कपूर की 'जर्सी' साउथ में इसी नाम से बनी एक्टर नानी की फिल्म की रीमेक थी। 'कबीर सिंह' के बाद शाहिद के फैंस को लंबे समय से इस फिल्म का इंतजार था। कहानी अच्छी होने के बावजूद यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं हो सकी। बड़े बजट में बनी इस फिल्म ने केवल 19.68 करोड़ का ही कारोबार किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
These superhit films of South Hindi remake flopped badly on box office how will Hrithik Roshan Vikram Vedha perform
ओक्कड़ु-तेवर - फोटो : सोशल मीडिया
तेवर-ओक्कड़ु
साल 2015 में रिलीज हुई अर्जुन कपूर की फिल्म 'तेवर' साउथ की सुपरहिट फिल्म 'ओक्कड़ु' की रीमेक थी। 'ओक्कड़ु' में महेश बाबू ने लीड रोल निभाया था। यह बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। वहीं, जब इस फिल्म को हिंदी में बनाया गया तो लोगों ने इसे नकार दिया और फिल्म बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म ने कुल 39.26 करोड़ का ही बिजनेस किया था।
विज्ञापन
These superhit films of South Hindi remake flopped badly on box office how will Hrithik Roshan Vikram Vedha perform
पुलिसगिरी-सामी - फोटो : सोशल मीडिया
पुलिसगिरी-सामी

तमिल सुपरस्टार विक्रम ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। फिल्म 'सामी' इसमें से एक है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचाया था। वहीं जब संजय दत्त को लेकर इसकी हिंदी रीमेक 'पुलिसगिरी' बनाई गई तो यह लोगों को कुछ खास पसंद नहीं आई। यह फिल्म टिकट खिड़की पर कुल 16.81 करोड़ की ही कमाई कर सकी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed