फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tiger 3 Teaser: ‘टाइगर 3’ में जबरदस्त एक्शन करती नजर आएंगी कटरीना कैफ, टीजर में दिखी दमदार झलक

Sat, 11 Jun 2022 07:26 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Sat, 11 Jun 2022 07:26 PM IST
विज्ञापन
Tiger 3 Teaser Katrina Kaif  action avatar will be seen in the Film Salman Khan Emraan Hashmi
'टाइगर 3' के टीजर में एक्शन करतीं कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान खान और कटरीना कैफ की जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर साथ नजर आने वाली है। दोनों इन दिनों अपनी फिल्म ‘टाइगर 3’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म में दर्शकों को कटरीना कैफ का एक्शन भरा अंदाज देखने को मिलेगा, जिसकी झलक यशराज फिल्म्स द्वारा हाल ही में शेयर किए गए टीजर में दिखाई गई है। टीजर में कटरीना जबरदस्त एक्शन करती नजर आ रही हैं, जिसे देख फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं। 

Tiger 3 Teaser Katrina Kaif  action avatar will be seen in the Film Salman Khan Emraan Hashmi
कटरीना कैफ-सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

यशराज फिल्म्स की ओर से एक टीजर जारी किया है, जिसमें कटरीना कैफ एकदम अलग अंदाज में नजर आ रही हैं। टीजर में कटरीना को रिंग में प्रैक्टिस करते और चाकू चलाते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान उन्होंने ब्लैक कलर का स्पोर्ट्स आउटफिट पहना हुआ है। वीडियो में कटरीना का ये अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है और वे कटरीना के एक्शन की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Yash Raj Films (@yrf)

Tiger 3 Teaser Katrina Kaif  action avatar will be seen in the Film Salman Khan Emraan Hashmi
टाइगर 3 - फोटो : सोशल मीडिया

‘टाइगर 3’, टाइगर फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है जिसका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। इससे पहले 'एक था टाइगर' और 'टाइगर जिंदा है' आ चुकी हैं, जिन्हें दर्शकों ने खूब पसंद किया था। वहीं, 'टाइगर 3' की शूटिंग अंतिम चरणों में चल रही है और अगले साल फिल्म ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। इस फिल्म में सलमान खान और कटरीना कैफ के अलावा इमरान हाशमी भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Tiger 3 Teaser Katrina Kaif  action avatar will be seen in the Film Salman Khan Emraan Hashmi
कटरीना कैफ - फोटो : इंस्टाग्राम

कटरीना कैफ के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह आखिरी बार अक्षय कुमार के साथ ‘सूर्यवंशी’ में नजर आई थीं। वहीं, ‘टाइगर 3’ के अलावा वह कई फिल्मों में नजर आने वाले हैं। कटरीना ‘मेरी क्रिसमस’ में विजय सेतुपति के साथ, फिल्म ‘फोनभूत’ में ईशान खट्टर और सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ दिखाई देंगी। इसके अलावा वह प्रियंका चोपड़ा और आलिया भट्ट के साथ ‘जी ले जरा’ में भी नजर आएंगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed