फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गोविंदा और कृष्णा अभिषेक के विवाद के बीच कश्मीरा शाह ने फिर कसा तंज, ग्लैमरस तस्वीर के साथ लिखी ये बात

Tue, 24 Nov 2020 10:17 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Tue, 24 Nov 2020 10:17 AM IST
विज्ञापन
Govinda and krushna abhishek controversy now kashmera shah share hot photo
कश्मीरा शाह - फोटो : instagram/kashmera1

गोविंदा और कृष्णा अभिषेक का विवाद थमता नहीं दिख रहा है। गोविंदा ने हाल ही में एक बयान जारी कर कृष्णा और कश्मीरा पर आरोप लगाए जिसके बाद कश्मीरा ने एक पोस्ट के जरिए बिना नाम लिए निशाना साधा था। अब एक बार फिर कश्मीरा अपनी एक तस्वीर के साथ मैसेज देती नजर आईं।

Govinda and krushna abhishek controversy now kashmera shah share hot photo
कश्मीरा शाह - फोटो : instagram/kashmera1

तस्वीर में कश्मीरा का बोल्ड अंदाज नजर आ रहा है। वह पूल किनारे आराम फरमा रही हैं। इस दौरान उन्होंने मेटैलिक ड्रेस पहनी हुई है। साथ ही ओवरसाइज्ड सनग्लासेस उन पर खूब जच रहे हैं। यह तस्वीर एक फोटोशूट की है। इसके साथ कश्मीरा ने कैप्शन में जो लिखा है वह चर्चा में है।

Govinda and krushna abhishek controversy now kashmera shah share hot photo
गोविंदा, कश्मीरा शाह औऱ कृष्णा अभिषेक - फोटो : फाइल फोटो

कश्मीरा ने लिखा, 'दो चीजें आपको निर्धारित करती हैं, एक आपका धैर्य जब आपके पास कुछ नहीं है और दूसरा आपका रवैया जब आपके पास सब कुछ होता है।' कश्मीरा ने यहां किसी का नाम तो नहीं लिया लेकिन माना जा रहा है उन्होंने इशारों इशारों में गोविंदा पर तंज कसा है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Kashmera Shah (@kashmera1)

विज्ञापन
विज्ञापन
Govinda and krushna abhishek controversy now kashmera shah share hot photo
कश्मीरा शाह - फोटो : instagram/kashmera1

इससे पहले कश्मीरा शाह ने अपने बेटे के लिए लिखा कि 'जीवन एक निर्देश मार्गदर्शिका के साथ नहीं आता है, लेकिन यह एक मां के साथ आता है और एक मां के रूप में तुम्हारी रक्षा करना, मेरा काम और मेरी पहली प्राथमिकता है। एक मां के रूप में यह ध्यान रखना मेरा कर्तव्य है कि तुम्हें कोई नुकसान न पहुंचे। एक मां के रूप में मेरा दिल तुम्हें दर्द में देखकर के तड़प उठता है और मुझे लगता है कि मैं तुम्हारा दर्द तुमसे दूर नहीं कर सकती। हालांकि मैं उन चीजों और लोगों को दूर कर सकती हूं जो तुम्हारे उस दर्द का कारण बनते हैं।'

विज्ञापन
Govinda and krushna abhishek controversy now kashmera shah share hot photo
कृष्णा अभिषेक, कश्मीरा शाह - फोटो : कपिल शर्मा शो

कपिल के शो से शुरू हुआ विवाद
दरअसल गोविंदा 'द कपिल शर्मा शो' में पहुंचे थे। इस एपिसोड से उनके भांजे कृष्णा अभिषेक नदारद दिखे। जिसके बाद एक बार फिर से इन दोनों के बीच की अनबन सामने आ गई। कृष्णा ने एक बयान में कहा कि उनकी दुश्मनी ने उन्हें बुरी तरह प्रभावित किया था। गोविंदा ने एक प्रेस रिलीज के जरिए अपना पक्ष रखा। गोविंदा ने कहा कि, 'मैंने रिपोर्ट पढ़ी कि मेरे भांजे ने उस टीवी शो में परफॉर्म नहीं किया क्योंकि मैं वहां मेहमान था। उसने हमारे रिश्ते पर भी बात की। उसके बयान में कई नाम खराब करने वाले और बेकार के कमेंट्स थे।‘  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed