फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मानसिक बीमारी से ग्रस्त हैं गोविंदा! दोस्त का खुलासा- एक्टर को मदद की सख्त जरूरत

Sun, 04 Aug 2019 11:34 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sun, 04 Aug 2019 11:34 AM IST
विज्ञापन
govinda friend claims that he is suffering from psychological problem and he need to help
Govinda - फोटो : Social Media

90 के दशक हीरो नंबर 1, कुली नंबर 1, दूल्हे राजा जैसी फिल्मों से सबके दिल में जगह बनाने वाले गोविंदा ने कुछ दिन पहले एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें हॉलीवुड फिल्म अवतार ऑफर हुई थी लेकिन उन्होंने मना कर दिया था। इसके साथ ही गोविंदा ने रिवील किया कि संजय लीला भंसाली की फिल्म देवदास में उनको चुन्नी लाल का किरदार भी ऑफर हुआ था। गोविंदा की ये बात सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने उनका बहुत मजाक उड़ाया था। लेकिन अब गोविंदा के बारे में जो ताजा खुलासा हुआ है उसे जानकर फैंस के पैरों तले से जमीन खिसक जाएगी।

govinda friend claims that he is suffering from psychological problem and he need to help
शाहरुख खान और गोविंदा - फोटो : सोशल मीडिया

डेक्कन क्रॉनिकल को दिए एक इंटरव्यू में गोविंदा के करीबी दोस्त ने कहा, 'गोविंदा लंबे समय से अजीब तरह का बर्ताव कर रहे हैं। बड़े ऑफर्स को ठुकराने का दावा करना गोविंदा की आदत में शुमार हो गया है। ये नेगेटिविटी एक्टर को बॉक्स ऑफिस तक फॉलो कर रही है।'

govinda friend claims that he is suffering from psychological problem and he need to help
पत्नी के साथ गोविंदा - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला

गोविंदा के कई दोस्तों का मानना है कि वो किसी साइकोलॉजिकल प्रॉब्लम से गुजर रहे हैं और उन्हें मदद की सख्त जरूरत है। दोस्त के मुताबिक, 'कई डिस्ट्रीब्यूटर्स और एग्जिबिटर्स ने उनकी पिछली फिल्म रंगीला राजा को लेने से मना कर दिया था। क्योंकि गोविंदा ने उनसे लड़ाई की और गाली दी। उन्होंने अपने सभी दोस्तों से रिश्ते खत्म कर लिए हैं। आज फिल्म इंडस्ट्री में गोविंदा का कोई दोस्त नहीं है और कोई उनकी मदद करने के लिए नहीं है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
govinda friend claims that he is suffering from psychological problem and he need to help
गोविंदा - फोटो : Twitter

क्या कहा था गोविंदा ने?
टीवी शो 'आप की अदालत' में पहुंचे गोविंदा ने बताया था कि फिल्म का नाम 'अवतार' उन्होंने डायरेक्टर जेम्स कैमरून को सजेस्ट किया था। ये फिल्म सुपरहिट हो गई। गोविंदा ने ये भी बताया कि वो अपनी बॉडी को पेंट नहीं करना चाहते थे इसलिए उन्होंने ये फिल्म रिजेक्ट कर दी थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed