विक्की कौशल, भूमि पेडनेकर और कियारा आडवाणी की फिल्म 'गोविंदा नाम मेरा' की रिलीज डेट का एलान हो गया है। कॉमेडी से भरपूर यह फिल्म सिनेमाघरों नहीं ओटीटी पर दस्तक देने वाली है और ऐसे में अब नए पोस्टर के साथ इसकी रिलीज डेट की घोषणा हो गई है। शशांक खेतान द्वारा निर्देशित 'गोविंदा नाम मेरा' का पोस्टर देखने के बाद से ही दर्शकों की उत्सुकता भी काफी बढ़ गई है।
Govinda Naam Mera: विक्की कौशल के साथ कॉमेडी की डोज के लिए हो जाएं तैयार, इस दिन रिलीज होगी गोविंदा नाम मेरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'गोविंदा नाम मेरा' डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 16 दिसंबर से स्ट्रीम करेगी। ऐसे में डिज्नी प्लस हॉटस्टार के इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म के चार पोस्टर शेयर किए गए हैं। पहले पोस्टर में विक्की, भूमि और कियारा नजर आ रहे हैं और इसके साथ लिखा है- गोविंदा की कहानी, नहीं है ये आम कहानी। वहीं, दूसरे पोस्टर में कियारा आडवाणी नजर आ रही हैं, जिसके साथ लिखा है- आओ और कहो हाई हुकू विद सुकू। वहीं, तीसरे पोस्टर में भूमि एक कुर्सी पर हाथ में प्लेट लेकर बैठी हैं और कैप्शन में लिखा है- गौरी आ रही है, तैयार हो कि नहीं। सबसे आखिरी में विक्की कौशल का पोस्टर है, जिसमें वह नाच रहे हैं। इसके साथ कैप्शन में लिखा है- गोविंदा नाम मेरा, नाचना काम मेरा, आ रहा हूं जल्द, अपनी कहानी लेकर।
Kartik Aaryan: लवर बॉय की इमेज छोड़ अगली फिल्म में इस किरदार में नजर आएंगे कार्तिक, कर रहे कड़ी मेहनत
फिल्म की बात करें तो यह इसमें विक्की कौशल एक डांसर के किरदार में नजर आ रहे हैं, जिसकी पत्नी गौरी का किरदार भूमि पेडनेकर निभा रही हैं। वहीं, कियारा गोविंदा की गर्लफ्रेंड सुकू की भूमिका में नजर आएंगी। शशांक खेतान द्वारा निर्देशित 'गोविंदा नाम मेरा' धर्मा प्रोडक्शन बैनर के तहत बन रही है। 'भूत पार्ट वन: द हॉन्टेड शिप' के बाद विक्की कौशल की यह भूमि और धर्मा प्रोडक्शन के साथ दूसरी फिल्म है।
Drishyam 2 Twitter Review: दृश्यम 2 ने आते ही मचाया तहलका, अजय-अक्षय की टक्कर देख यूजर्स बोले- कड़क
वर्कफ्रंट की बात करें तो विक्की कौशल रोमांटिक कॉमेडी फिल्म में सारा अली खान और तृप्ति डिमरी के साथ नजर आने वाले हैं। वहीं, कियारा आडवाणी कार्तिक आर्यन के साथ 'सत्यप्रेम की कथा' में दिखाई देंगे। दोनों 'भूल भुलैया 2' के बाद दूसरे बार एक साथ फिल्म में दिखाई देने वाले हैं। इसके अलावा हाल ही में भूमि अक्षय कुमार के साथ 'रक्षा बंधन' में नजर आई थीं।
CAT Trailer Out: ‘कैट’ बन पंजाब में ड्रग तस्करी का पर्दाफाश करेंगे रणदीप हुड्डा, क्या बचा पाएंगे अपने भाई को!