{"_id":"63772879ff8cf706ec2e2857","slug":"kartik-aaryan-is-all-set-to-play-a-boxer-role-in-his-next-film-as-per-media-reports","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kartik Aaryan: लवर बॉय की इमेज छोड़ अगली फिल्म में इस किरदार में नजर आएंगे कार्तिक, कर रहे कड़ी मेहनत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Kartik Aaryan: लवर बॉय की इमेज छोड़ अगली फिल्म में इस किरदार में नजर आएंगे कार्तिक, कर रहे कड़ी मेहनत
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Fri, 18 Nov 2022 12:09 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
कार्तिक आर्यन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कार्तिक आर्यन इन दिनों हर तरफ चर्चा में बने हुए हैं और वजह है फिल्म हेरा फेरी 3। चर्चा थी कि वह हेरा फेरी 3 में अक्षय कुमार की जगह लेने वाले हैं। लेकिन बाद में सुनील शेट्टी ने बताया था कि ऐसा कुछ नहीं है, मेकर्स कार्तिक से एक अलग रोल को लेकर बात कर रहे हैं। वहीं अब कार्तिक आर्यन अपने अपने अगले अनटाअटल्ड प्रोजेक्ट को लेकर काफी चर्चा में हैं। खबर है कि कार्तिक की ये फिल्म साजिद नाडियाडवाला के प्रोडक्शन द्वारा बनाई जाएगी और कबीर खान द्वारा निर्देशित होगी।
2 of 4
कार्तिक आर्यन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वैसे तो कार्तिक आर्यन ज्यादातर फिल्मों में अपने कॉमेडी और रोमांटिक किरदार के लिए जाने जाते हैं। लेकिन अगली फिल्म में उनका किरदार काफी दिलचस्प होने वाला है। खबर है कि अगली फिल्म में वह बॉक्सर के किरदार में नजर आने वाले हैं। जी हां आप सही सुन रहे हैं, 31 वर्षीय अभिनेता अपनी अगली फिल्म के लिए बिल्कुल तैयार हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कार्तिक इस फिल्म के लिए जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन के साथ नजर आने वाले हैं।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कार्तिक इस फिल्म के लिए खूब वर्कआउट और उनके खान-पान में भी बदलाव होगा। इस दौरान वह सख्त व्यायाम का भी पालन करेंगे। कार्तिक आर्यन के लिए ये काफी चुनौती भरा रोल होगा। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इसके लिए उन्होंने ट्रेनर राहुल भट्ट के साथ राजकोट में ट्रेनिंग लेनी शुरू कर दी है, जहां वह अपनी फिल्म सत्यप्रेम की कथा की शूटिंग कर रहे हैं। उन बता दें कि राहुल भट्ट ने दंगल के लिए आमिर खान को भी प्रशिक्षण दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
कार्तिक आर्यन
- फोटो : social media
वर्कफ्रंट की बात करें तो कार्तिक आर्यन की फिल्म फ्रेडी बहुत जल्द ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था। जिसमें कार्तिक एक खतरनाक डॉक्टर की भूमिका में नजर आ रहे थे। इस फिल्म में उनके साथ अलाया फर्नीचरवाला लीड रोल में नजर आने वाली हैं। कार्तिक के साथ अलाया की यह पहली फिल्म है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।