फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Love Story: 11 महीने की मोहब्बत आठ साल तक नहीं भुला पाए साजिद, दिव्या की यादों संग यूं जोड़ा था नया रिश्ता

Fri, 18 Nov 2022 11:53 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Fri, 18 Nov 2022 11:53 AM IST
विज्ञापन
Sajid Nadiadwala Warda Khan wedding anniversary love story divya bharti salim khan salman khan
दिव्या भारती, साजिद नाडियाडवाला - फोटो : सोशल मीडिया

रोमांस, तकरार, बिछड़ना और फिर मिलना...फिल्म की कहानी में जब तक ये चीजें न हों तब तक मजा नहीं आता। लेकिन आज हम फिल्म नहीं बल्कि ऐसी फिल्में बनाने वाले निर्देशक की कहानी बताने जा रहा हैं। यूं तो बी-टाउन की गलियों में कई कहानियां पनपीं, लेकिन इनकी कहानी थोड़ी अलग निकली। यहां सच्चा प्यार हुआ, मुश्किलों के बाद राहें मिलीं और फिर किस्मत की वजह से जूदा हाे गईं। लेकिन सफर यहीं समाप्त नहीं हुआ, बल्कि एक और कहानी का आगाज हुआ। तो चलिए विस्तार से जानते हैं साजिद नाडियाडवाला की प्रेम कहानी...

Sajid Nadiadwala Warda Khan wedding anniversary love story divya bharti salim khan salman khan
दिव्या भारती, साजिद नाडियाडवाला - फोटो : सोशल मीडिया

साजिद नाडियाडवाला, अपनी पहली पत्नी और फिल्म अभिनेत्री दिव्या भारती से बेपनह मोहब्बत करते थे। मुलाकात के दो साल बाद दोनों ने अपनी इस मोहब्बत को शादी का नाम देने का फैसला किया और साल 1992 में शादी के बंधन में बंध गए। लेकिन, शादी के 11 महीने बाद ही दिव्या भारती का निधन हो गया और साजिद अकेले रह गए। दिव्या से बेपनाह मुहब्बत करने वाले साजिद उनकी मौत के बाद बिल्कुल टूट गए।

यह भी पढ़ें: विजय सालगांवकर के जबरदस्त फिल्मी पैंतरे से नया आईजी भी चित, क्लाइमेक्स पर बजीं खूब तालियां

Sajid Nadiadwala Warda Khan wedding anniversary love story divya bharti salim khan salman khan
वर्धा और साजिद - फोटो : सोशल मीडिया

लेकिन सफर यहीं समाप्त नहीं...खुदको संभालते, दिव्या की याद में दर-दर भटक रहे साजिद की मुलाकात वर्धा खान से हुई। कहा जाता है कि दोनों की नजरें पहली बार दिव्या भारती की स्मृति में आयोजित एक कार्यक्रम में जब वो बतौर जर्नलिस्ट उनका इंटरव्यू लेने पहुंची थी। बस...फिर क्या दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे और मिलने-मिलाने का दौर शुरू होने लगा। हालांकि, साजिद और वर्धा की प्यार का सफर आसान नहीं रहा। साल 2000 में शादी करने से पहले वर्धा और साजिद को तकरीबन आठ साल तक का वक्त लगा।

यह भी पढ़ें:  सड़क किनारे गाने वाले मकसूद का सहारा बने सोनू सूद, दिया नौकरी का ऑफर

विज्ञापन
विज्ञापन
Sajid Nadiadwala Warda Khan wedding anniversary love story divya bharti salim khan salman khan
साजिद नाडियाडवाला, सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

कहा जाता है कि इनकी शादी में सुपरस्टार सलमान खान का बड़ा रोल रहा है। दरअसल, सलमान की पहल पर ही साजिद ने वर्धा से शादी का निश्चय किया था। बता दें कि सलमान खान और साजिद ने तय किया था कि वह दोनों एक साथ सलमान के पिता सलीम खान के जन्मदिन पर शादी करेंगे। सब से दिलचस्प बात यह रही कि, उस वक्त सलमान और शाजिद दोनों एक रिश्ते में थे।

यह भी पढ़ें:  ‘कैट’ बन पंजाब में ड्रग तस्करी का पर्दाफाश करेंगे रणदीप हुड्डा, क्या बचा पाएंगे अपने भाई को!

विज्ञापन
Sajid Nadiadwala Warda Khan wedding anniversary love story divya bharti salim khan salman khan
वर्धा और साजिद - फोटो : सोशल मीडिया

लेकिन, ट्वीस्ट तब आया जब सलीम खान का जन्मदिन पर सलमान खान अपने वादे से पीछे हट गए और शादी से इनकार कर दिया। साजिद परेशान होने लगे। उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि वह क्या करें। लेकिन, वह वर्धा से किया वादा तोड़ नहीं सकते थे। इसलिए उन्होंने सलमान के बिना शादी करने का फैसला लिया। और इस तरह दिव्या भारती की यादों के साथ साजिद ने एक बार फिर प्यार की दुनिया में कदम रखा।

यह भी पढ़ें: बंद होगी अजय देवगन की फिल्म की अवैध स्ट्रीमिंग, निर्माता की शिकायत के बाद दिल्ली हाईकोर्ट ने दिया आदेश

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed