बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा की एक्शन पैक्ड क्राइम थ्रिलर सीरीज ‘कैट’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस सीरीज में रणदीप हुड्डा पुलिस मुखबिर की भूमिका निभाते नजर आएंगे। फिल्म निर्माता बलविंदर सिंह जंजुआ द्वारा निर्मित और निर्देशित ‘कैट’ पंजाब के रोमांस से परे है और एक भाई के प्यार और जासूसी की कहानी पेश करती है। जेली बीन एंटरटेनमेंट के सहयोग से और मूवी टनल प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित ‘कैट’ पंजाबी, हिंदी और अंग्रेजी में रिलीज होगी।
CAT Trailer Out: ‘कैट’ बन पंजाब में ड्रग तस्करी का पर्दाफाश करेंगे रणदीप हुड्डा, क्या बचा पाएंगे अपने भाई को!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यह है कहानी
‘कैट’ में गुरनाम सिंह की कहानी दिखाई जाएगी, जो एक नई पहचान और जीवन में आगे बढ़ने के बावजूद एक बार फिर पुलिस का मुखबिर बनने के लिए मजबूर हो जाता है। हालांकि मुखबिरी के काम में गुरनाम नया नहीं है, लेकिन इस बार की कठिनाइयां पहले से ज्यादा है। अपने भाई के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए गुरनाम एक ड्रग कार्टेल का भंडाफोड़ करने के लिए खुद को राजनीति, भ्रष्टाचार और अपराध की तह में पाता है। क्या इस प्रक्रिया में उनका निजी लाभ के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है? क्या विश्वासघात और छल के इस खेल में क्या गुरनाम अपने भाई को बचा पाएगा? बता दें कि गुरनाम के भाई को ड्रग्स तस्करी के आरोप में पकड़ा गया है।
Sonu Sood: सड़क किनारे गाने वाले मकसूद का सहारा बने सोनू सूद, दिया नौकरी का ऑफर
निर्देशक ने कही यह बात
निर्देशक और निर्माता बलविंदर सिंह जंजुआ ने कहा, 'कैट एक बहुत ही अनोखी कहानी है और मुझे खुशी है कि हम इस कहानी को जीवंत करने के लिए नेटफ्लिक्स के साथ सहयोग कर पाए हैं। एक लेखक और निर्देशक के रूप में मैं कैट को रिश्तों की कहानी के रूप में परिभाषित करूंगा - चाहे वह परिवार हो, दोस्ती हो या धोखा! यह पंजाब में सेट की गई कहानी है, जो दो टाइमलाइन को दिखाती है। फिल्म को पंजाब की 80 से ज्यादा जगहों पर शूट किया गया है, जिससे लोगों को जुड़ाव महसूस हो। मैं दर्शकों को इसका अनुभव करने के लिए इंतजार नहीं कर सकता।'
Bhuj: बंद होगी अजय देवगन की फिल्म की अवैध स्ट्रीमिंग, निर्माता की शिकायत के बाद दिल्ली हाईकोर्ट ने दिया आदेश
रणदीप हुड्डा ने बताया कैसा है किरदार
अभिनेता रणदीप हुड्डा ने कहा, ‘गुरनाम सिंह उग्र लेकिन शांत है, वह मजबूत लेकिन नाजुक है और जब आप इस किरदार से परिचित होंगे, तो आप उनकी अगली चाल का अंदाजा नहीं लगा पाएंगे। मैं कैट को लेकर पूरी तरह से उत्साहित हूं और बल्ली (बलविंदर सिंह जांजुआ) ने हर सीन में प्रामाणिकता और वास्तविकता लाई है।’ रणदीप हुड्डा के साथ सीरीज में सुविंदर विक्की, हसलीन कौर, गीता अग्रवाल, दक्ष अजीत सिंह, सुखविंदर चहल, केपी सिंह, काव्या थापर, दानिश सूद और प्रमोद पत्थल जैसे कलाकार शामिल हैं। यह सीरीज 9 दिसंबर से नेटफ्लिक्स पर हिंदी, पंजाबी और अंग्रेजी में स्ट्रीम करेगी।
V Shantaram Studio: गब्बर ने यहीं पूछा, ‘कितने आदमी थे?’, अब कोई झांकने भी नहीं आता, क्यों? आइए जानते हैं...