{"_id":"5f1540dfa99da62f7734cf83","slug":"govinda-on-camps-in-bollywood-first-time-he-talks-about-his-daughter-tina-ahuja-career","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गुटबाजी के मुद्दे पर गोविंदा ने फिर बुलंद की आवाज, अपनी बिटिया के करियर पर पहली बार बोले","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
गुटबाजी के मुद्दे पर गोविंदा ने फिर बुलंद की आवाज, अपनी बिटिया के करियर पर पहली बार बोले
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: अपूर्वा राय
Updated Mon, 20 Jul 2020 12:29 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
गोविंदा और टीना आहूजा
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हिंदी सिनेमा में गुटबाजी के मुद्दे पर बेहतरीन अभिनेता गोविंदा ने एक बार फिर से आवाज उठाई है। उन्होंने कहा है कि आज के समय में कुछ मुट्ठी भर लोग ही हैं जो इस पूरी फिल्म इंडस्ट्री को अपने वश में रखते हैं। वही फैसला करते हैं कि सिनेमाघरों में किसकी फिल्म को अच्छे से रिलीज किया जाना है और किसकी फिल्म को किनारे कर देना है।
2 of 5
सलमान खान और गोविंदा
- फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की कथित आत्महत्या के बाद हिंदी सिनेमा में लगातार वंशवाद और गुटबाजी जैसे मुद्दों पर चर्चाएं हो रही हैं। इसी चर्चा का हिस्सा बनते हुए गोविंदा ने अपने साथ हुए अनुभवों को साझा किया है। उन्होंने कहा है कि इस इंडस्ट्री में पक्षपात और गुटबाजी जैसी चीजें होती है। इस बात को नकारा नहीं जा सकता। उन्होंने बताया है कि यहां पर अब सिर्फ कुछ लोगों की ही चलती है।
3 of 5
गोविंदा
- फोटो : अमर उजाला
गोविंदा ने कहा, 'कुछ समय पहले यहां सिर्फ उन लोगों को काम मिलता था जो हुनरमंद होते थे। हर फिल्म को सिनेमाघरों में बराबरी का दर्जा दिया जाता था। लेकिन, आज के समय में कुछ चार-पांच लोग ही हैं जो इस पूरे व्यापार पर तानाशाही करते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
गोविंदा
- फोटो : Twitter
गोविंदा ने आगे कहा- 'वही फैसला करते हैं कि कौन सी फिल्म को अच्छे से सिनेमाघरों में रिलीज किया जाना है और कौन सी को नहीं। मेरी खुद कुछ अच्छी फिल्मों को सिनेमाघरों में ठीक से रिलीज नहीं होने दिया गया। लेकिन, अब चीजें बदल रही हैं।'
विज्ञापन
5 of 5
गोविंदा बेटी के साथ
- फोटो : ट्विटर
फिल्म इंडस्ट्री में वंशवाद के मुद्दे पर भी गोविंदा ने अपनी बेटी टीना आहूजा को लेकर बात रखी। उन्होंने कहा, 'मैंने उसके लिए कभी कोई बात नहीं की। अगर मैंने ऐसा किया होता तो शायद उसके लिए चीजें कुछ अलग हो सकती थीं। वह अपना रास्ता खुद बनाने में विश्वास रखती है। लेकिन, वह सफलता तभी हासिल कर पाएगी जब उसका समय आएगा।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।