{"_id":"5d41c6038ebc3e6ce378370a","slug":"govinda-opened-up-on-his-fallout-with-david-dhawan-includes-varun-dhawan-too","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"डेविड के साथ 17 फिल्म कर चुके गोविंदा का फूटा गुस्सा, वरुण धवन को लेकर कह दी ये बड़ी बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
डेविड के साथ 17 फिल्म कर चुके गोविंदा का फूटा गुस्सा, वरुण धवन को लेकर कह दी ये बड़ी बात
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Avinash Pal
Updated Wed, 31 Jul 2019 10:20 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
वरुण धवन, गोविंदा के साथ डेविड धवन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
90s के मशहूर एक्टर गोविंदा इन दिनों सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने फिल्म 'अवतार' रिजेक्ट करने के चलते सभी को हैरान कर दिया था। इसके बाद अब उन्होंने डायरेक्टर- प्रोड्यूसर डेविड धवन के बारे में गुस्सा जाहिर किया है। इसके साथ ही गोविंदा ने रिवील किया कि आखिर क्यों दोनों ने साथ में काम करना बंद कर दिया था।
2 of 6
गोविंदा और डेविड धवन
एक वक्त ऐसा था जब गोविंदा और डेविड की जोड़ी काफी फेमस थी। दोनों ने साथ में 17 फिल्में की थीं जिनमें से अधिकतर हिट साबित हुई थी। लेकिन उसके बाद दोनों के बीच क्या हो गया कि दोनों ने एक साथ काम करना छोड़ दिया। इस बात का जवाब गोविंदा ने अब दिया है।
3 of 6
Varun, David and Govinda
- फोटो : file photo
दरअसल इंडिया टीवी के शो में पहुंचे गोविंदा ने पर्सनल और प्रोफेशनल करियर पर कई खुलासे किए। ऐसे में गोविंदा से जब डेविड धवन के साथ अनबन पर सवाल किया गया तो पहले तो वो नाराज हुए और फिर बोले- ‘डेविड धवन मुझसे ये सवाल तब पूछ सकते हैं जब उनका बेटा वरुण धवन उनके साथ 17 फिल्में कर लेगा? मुझे नहीं लगता कि उनका बेटा कभी उनके साथ 17 फिल्में करेगा क्योंकि वो डेविड धवन का बेटा है। वो पढ़ा-लिखा है, मैंने कभी इस बात को नहीं समझा कि एक डायरेक्टर के साथ 17 फिल्में करने के क्या मायने होते हैं। मैंने अपने भाई के साथ 17 फिल्में नहीं की हैं जो कि एक डायरेक्टर हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
Govinda
- फोटो : social media
इसके बाद गोविंदा ने कहा- ‘मैंने संजय दत्त के कहने पर डेविड धवन को काम दिया था। मुझे डेविड पसंद आए थे और मैंने उनके साथ कई हिट फिल्में दीं। मैं उन्हें इतनी इज्जत देता था जितनी मैं अपने रिश्तेदारों को भी नहीं दिया करता था’
विज्ञापन
5 of 6
govinda
गोविंदा ने आगे बताया कि 17 फिल्में पूरी करने के बाद मैंने डेविड को चश्मे बद्दूर का आइडिया दिया था लेकिन उसने उस फिल्म में ऋषि कपूर को साइन कर लिया। जब मैंने उसे फोन किया तो उसने कहा- तू सुन तो मैं कैसी फिल्म बना रहा हूं। इसपर गोविंदा ने कहा- तू मुझे बताता तो, सब्जेक्ट भी उठा लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।