अगस्त के पहले रविवार को फ्रेंडशिप डे मनाया जाता है। ऐसे में न सिर्फ आम लोगों में बल्कि बॉलीवुड सेलेब्स में भी इसका क्रेज देखने को मिलता है। दरअसल दोस्ती को प्यार में बदलते देर नहीं लगती है। इस बात की गवाही देते हैं ये 5 बॉलीवुड कपल्स जिन्होंने अपने ही दोस्त से की शादी...
इन पांच सेलेब्स ने अपने दोस्त से की शादी, एक तो है भारतीय क्रिकेट टीम का कप्तान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विराट कोहली- अनुष्का शर्मा
भारतीय टीम के धुआंधार बल्लेबाज विराट कोहली और बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकार अनुष्का शर्मा की शादी ने खूब सुर्खियां बंटोरी थीं। ऐसे में इस शादी के फोटोज और वीडियोज भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थीं। बता दें कि दोनों शादी के पहले अक्सर एक दूसरे के साथ नजर आते थे और दोनों की दोस्ती के चर्चे खूब सूर्खियों में रहते थे। ऐसे में धीरे धीरे दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई और दोनों ने शादी कर ली।
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण
अपनी एक्टिंग और लुक्स से सभी के दिल में जगह बना चुके रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण भी शादी के पहले दोस्त ही थे। गौरतलब है कि रणवीर से पहले रणबीर कपूर को डेट कर रही थीं दीपिका। लेकिन ब्रेकअप के बाद उनकी रणवीर के साथ धीरे धीरे बातचीत शुरू हुईं और दोस्ती के बाद ये रिश्ता प्यार में बदल गया।
करीना कपूर और सैफ अली खान
करीना कपूर और सैफ अली खान की शादी में ज्यादा धूमधान देखने को नहीं मिली थी। दोनों ने अपने करीबियों के साथ में ही शादी की थी और फिर एक साथ मीडिया को इसकी जानकारी दी थी। दरअसल ये दोनों भी शादी के पहले दोस्त ही थे। ऐसे में इनके बीच भी धीरे धीरे प्यार हुआ और दोनों ने शादी कर ली। बता दें कि दोनों के बीच दोस्ती और प्यार की शुरुआत फिल्म 'टशन' से हुई थी।
अंगद बेदी और नेहा धूपिया
अंगद बेदी और नेहा धूपिया की शादी ने सभी को चौंका दिया था। दरअसल नेहा और अंगद काफी पुराने दोस्त थे। ऐसे में दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया और दोनों ने शादी कर ली। हालांकि नेहा ने खुद इस बात का खुलासा किया था कि शादी के पहले ही वो प्रेग्नेंट हो गई थीं। ऐसे में शादी की तैयारियां भी जल्दबाजी में हुई थी। ऐसे में इस शादी की जानकारी सभी को नेहा के सोशल मीडिया के एक पोस्ट से मिली थी।