फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गोविंदा ने बांधे रणवीर सिंह की तारीफ के पुलिंदे, कहा- 'तुम होगे इस इंडस्ट्री के अगले...'

Mon, 16 Mar 2020 06:05 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Mon, 16 Mar 2020 06:05 PM IST
विज्ञापन
Govinda praise of Ranveer Singh on social media
Ranveer Singh, Govinda - फोटो : amar ujala mumbai

हिंदी फिल्म जगत में आज रणवीर सिंह एक ऐसा नाम बन गए हैं जिसकी अदाकारी आपको पसंद हो या नहीं लेकिन आप उन्हें कतई नजरअंदाज नहीं कर सकते हैं। वह जिस समारोह में भी मौजूद होते हैं वहां की पूरी लाइम लाइट चुरा लेते हैं। वह अपनी भावनाएं खुले तौर पर जाहिर करते हैं। बीते शनिवार को उन्होंने एक पुरस्कार समारोह में अपनी प्रस्तुति दी। वहीं इस दौरान रणवीर ने गोविंदा के प्रति खुलकर अपनी इज्जत जाहिर की और कहा कि उन्हीं की वजह से वह अभिनेता बने हैं। 

Govinda praise of Ranveer Singh on social media
Govinda - फोटो : Social Media

इसके साथ ही रणवीर ने गोविंदा को उनकी सभी फिल्मों के लिए शुक्रिया अदा भी किया क्योंकि वह उनकी ही फिल्में देखकर बड़े हुए हैं। रणवीर की इस इज्जत अफजाई से गोविंदा भी फूले नहीं समाए। उन्होंने रणवीर की तारीफ में कसीदे पढ़े। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, 'शनिवार को एक पुरस्कार समारोह में मेरी तुमसे मुलाकात हुई। मैंने तुम्हारा डांस देखा साथ ही मेरी प्रति तुमने जो इज्जत दिखाई उसने मुझे अंदर से छू लिया है। तुम्हारे इस व्यवहार से मेरे शब्द खत्म हो चुके हैं। एक अच्छे इंसान और अभिनेता होने के लिए तुम्हारी तारीफ में कहने के लिए मेरे पास शब्द नहीं है।  

Govinda praise of Ranveer Singh on social media
ranveer singh - फोटो : instagram

अभिनेता ने आगे लिखा, 'तुम्हारे दिल में मेरे प्रति इस इज्जत के लिए धन्यवाद। मैं प्रार्थना करता हूं कि इस इंडस्ट्री के तुम अगले सुपरस्टार बनो। मैं तुम्हें तुम्हारी फिल्मों के जरिए इस इंडस्ट्री का नया सुपरस्टार बनते हुए देख भी सकता हूं। मैं यह पहले भी कह चुका हूं। लगातार तुम्हारी तरक्की देखकर काफी खुशी होती है। तुम्हारे भविष्य के लिए शुभकामनाएं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Govinda praise of Ranveer Singh on social media
govinda - फोटो : अमर उजाला

गौरतलब है कि रणवीर अपने करियर के शुरू से कई मौकों पर गोविंदा को अपना आदर्श बता चुके हैं। वह कई मंचों पर उनकी डांस स्टाइल कापी करते हुए भी देखे गए हैं। दोनों फिल्म किल दिल में भी साथ काम कर चुके है। साल 2014 में रिलीज हुई इस फिल्म को मिली-जुली प्रतिक्रिया हासिल हुई थी। फिल्म में रणवीर और गोविंदा की दिलचस्प केमिस्ट्री देखने को मिली थी। 

पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा को हुआ कोरोना वायरस का खौफ, खुद को किया घर में बंद !

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed