फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फिल्म इंडस्ट्री के बारे में गोविंदा ने खोले कई कड़वे राज, बताया क्यों नहीं चाहते कोई और बने गोविंदा

Fri, 23 Dec 2016 11:01 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 23 Dec 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
Govinda reveals shocking truth about film industry
अपने जबरदस्त डांस और एक्टिंग से लाखों को लोगों को दिवाना बनाने वाले एक्टर गोविंदा फिर से फिल्मी परदे पर वापसी कर रहे हैं। लेकिन वापसी से पहले ही उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री और करण जौहर को लेकर कुछ ऐसी बातें बोल दी हैं जो वाकई हैरान करने वाली हैं।

फिल्म इंडस्ट्री के बारे में गोविंदा ने खोले कई कड़वे राज, बताया क्यों नहीं चाहते कोई और बने गोविंदा

Govinda reveals shocking truth about film industry
इंडियन एक्सप्रेस को दिए एक इंटरव्यू में गोविंदा ने फिल्म  इंडस्ट्री के कड़वे सच को उजागर करते हुए कहा,' करण जौहर ने मुझे कभी भी अपने शो 'कॉफी विद करण' पर नहीं बुलाया। अगर आप देखें तो उन्होंने शो पर कॉमेडियन, गायक, बाकी एक्टरों और नए कलाकारों सहित सभी को बुलाया। एक वक्त आता है जब आप सोचते हैं कि अगर इस हीरो को एक्टर की कैटेगरी से बाहर करना है तो तरह तरह के हथकंडे अपनाए जाएं। इसके लिए आप कोई अवॉर्ड शो शुरु कर देते हो या फिर कॉफी शो शुरु कर देते हो जिसमें गोविंदा ना हो। ऐसी पार्टियां करो जिनमें गोविंदा ना आए। मेरे साथ ऐसा कई बार हुआ है और इसलिए नहीं चाहते कि कोई और कलाकार गोविंदा बने। जो मुश्किल वक्त मैंने और अमित जी (अमिताभ बच्चन) ने देखा है वो उसे झेलना सभी के बस की बात नहीं।'

फिल्म इंडस्ट्री के बारे में गोविंदा ने खोले कई कड़वे राज, बताया क्यों नहीं चाहते कोई और बने गोविंदा

Govinda reveals shocking truth about film industry
इस बारे में जब गोविंदा से पूछा गया कि क्या उनके साथ ऐसा इसलिए हुआ कि वो किसी कैंप का हिस्सा नहीं थे ?, इस पर गोविंदा ने कहा, ' ये अच्छे भले पढे लिखे लड़के हैं और अपने साथ एक वर्ग और कैंप लेकर आए हैं। अगर आप अवॉर्ड फंक्शन देखें तो उनमें अगर एक कैंप का शख्स अवॉर्ड दे रहा होता है तो दूसरे कैंप का शख्स वो अवॉर्ड ले रहा होता है तो यानि कैंप इंडस्ट्री में काफी अहम हिस्सा बन गए हैं और कहीं ना कहीं आप भी एक वक्त पर उसमें शामिल हो जाते हैं। लेकिन मैं बुराई में भी उनकी तारीफ करुंगा। उन्हें लगा होगा कि गोविंदा हमारी क्लास का आदमी नहीं है, हमारी तरह पढा लिखा नहीं है तो इससे दूरी बनाकर रखनी चाहिए।'
विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म इंडस्ट्री के बारे में गोविंदा ने खोले कई कड़वे राज, बताया क्यों नहीं चाहते कोई और बने गोविंदा

Govinda reveals shocking truth about film industry
'इनकी बड़ी मिली भगत है। मुझे कोई गिला शिकवा नहीं है। मुझे ना तो बड़े डायरेक्टर और प्रोड्यूसर के साथ काम करने का मौका मिला और ना ही अच्छे गाने मिले।'
विज्ञापन

फिल्म इंडस्ट्री के बारे में गोविंदा ने खोले कई कड़वे राज, बताया क्यों नहीं चाहते कोई और बने गोविंदा

Govinda reveals shocking truth about film industry
govinda
गोविंदा के इस खुलासे लग रहा है कि इंडस्ट्री ने उनके साथ जो किया उससे उनके अंदर काफी दुख और रोष है। लेकिन वो इससे टूटे नहीं हैं और फिर से धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। जल्द ही उनकी फिल्म 'आ गया हीरो' रिलीज होने वाली है जिसका हाल ही में फर्स्ट लुक लॉन्च किया गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed