बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा, उनकी पत्नी सुनीता आहूजा और भांजे कृष्णा अभिषेक के परिवार के मतभेद सुलझने का नाम नहीं ले रहे हैं। गोविंदा की पत्नी ने एक बार फिर से कृष्णा अभिषेक की पत्नी अभिनेत्री कश्मीरा शाह पर निशाना साधा है। उन्होंने पारिवारिक तनाव की वजह कश्मीरा शाह को बताया है। दरअसल, गोविंदा पत्नी के साथ ‘द कपिल शर्मा शो ’ में शामिल हुए थे। लेकिन उनके भांजे इस एपिसोड से नदारद दिखे। इसके बाद से दोनों परिवारों के बीच का झगड़ा फिर से सुर्खियों में आ गया।
पारिवारिक विवाद: गोविंदा की पत्नी ने कश्मीरा शाह को बताया 'खराब बहू', बोलीं- जब से ये घर आई तब से शुरू हुआ तनाव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुनीता आहूजा ने अपने इंटरव्यू में कहा, मां की तरह प्यार देने के बावजूद ये लोग इतना बुरा बर्ताव कर रहे हैं। गोविंदा मुझे अक्सर मना भी करते हैं कि परिवार की बातें सार्वजनिक में न आएं। पर कुछ लोग प्रचार के भूखे होते हैं। उन्होंने कहा कि हर बार शुरुआत कृष्णा की तरफ से ही होती है।मेरे पास इन फालतू बातों के लिए वक्त नहीं है। मैं गोविंदा का काम देखती हूं और काफी व्यस्त रहती हूं।
सुनीता आहूजा ने कहा कि अगर कृष्णा माफी मांगने को तैयार है, तो मैं भी कई बार पैचअप को तैयार हुई। मेरी भी कोई सेल्फ रिस्पेक्ट है कि नहीं। मैं हर बार बुरी चीजें बर्दाश्त नहीं कर सकती हूं। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं पता कि एक मां और एक बेटे के बीच दूसरे लोग क्यों बोलते हैं? वो है कौन? और उसे कौन जानता है? मैं पिछले 36 सालों से गोविंदा की पत्नी हूं और वो अभी आई है। सुनीता ने ये सब बातें अपनी बहू कश्मीरा शाह के लिए कहीं हैं।
सुनीता ने हाल ही में कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक को खूब खरी-खोटी सुनाई थी। सुनीता आहूजा ने कहा था कि वह कृष्णा अभिषेक का चेहरा नहीं देखना चाहती हैं। उनके इस बयान के बाद कृष्णा अभिषेक ने इसका जवाब दिया था। उन्होंने कहा था कि वह इस दुश्मनी से थक गये हैं। अपनी गलती की माफी वह कई बार मामा- मामी से मांग चुके हैं, लेकिन वो उनको माफ करने को तैयार ही नहीं हैं। ऐसे में रोज-रोज की बातों और दुश्मनी के कारण वह थक चुके हैं। कृष्णा अभिषेक का कहना था कि मुझे पता है कि मेरी मामी ने मेरे खिलाफ बहुत सी बातें कही हैं। मैं उनकी इन बातों से बेशक निराश हुआ हूं। मुझे लगता है कि वह मुझसे बहुत नाराज हैं, क्योंकि वह मुझे सबसे ज्यादा प्यार करती हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने मुझे लेकर जो बात कही है, उसे देखकर लगता है कि वो मुझसे आहत हैं।