{"_id":"61442ea55ec0945ea56bdc76","slug":"priyanka-chopra-apologize-for-participating-in-the-activist-controversy-makers-planing-to-change-the-show-format","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"माफीनामा: प्रियंका चोपड़ा ने लोगों को निराश करने के लिए मांगी माफी, सोशल मीडिया पर किया लंबा-चौड़ा पोस्ट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
माफीनामा: प्रियंका चोपड़ा ने लोगों को निराश करने के लिए मांगी माफी, सोशल मीडिया पर किया लंबा-चौड़ा पोस्ट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: तान्या अरोड़ा
Updated Fri, 17 Sep 2021 12:29 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अंतरराष्ट्रीय नाम बन चुकीं प्रियंका चोपड़ा हाल ही में अपने एक शो को लेकर चर्चा में है। दरअसल बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा को उनके शो ‘द एक्टिविस्ट’ का हिस्सा बनने के लिए लोग सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल कर रहे हैं। इस शो में प्रियंका चोपड़ा मेजबानी कर रही हैं। ग्लोबल सिटीजन के शो पर बढ़ते हुए विवाद को देखकर प्रियंका चोपड़ा ने लोगों को निराश करने के लिए सोशल मीडिया पर माफी मांगी हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक लंबा-चौड़ा पोस्ट किया है। जिसमें उन्होंने शो के फॉर्मेट को लेकर निराश हुए लोगों से माफी मांगी।
प्रियंका चोपड़ा ने मांगी माफी
प्रियंका चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट लिखा जिसके द्वारा उन्होंने अपने चाहने वालों से माफी मांगी। प्रियंका ने लिखा, ‘बीते हफ्ते में लोगों आवाज की ताकत को देखकर प्रभावित हुई थी। एक्टिविज्म को उसके प्रभाव और कारणों की वजह से ताकत मिलती है। जब लोग एक साथ आकर किसी भी मुद्दे पर आवाज उठाते हैं तो उसका असर निश्चित रूप से देखने को मिलता है। आपकी आवाज को लोगों ने सुना है।
प्रियंका चोपड़ा ने आगे लिखा, ‘शो ने इसे गलत तरह से लिया है। मेरे इस शो का हिस्सा बनने से कई लोगों का दिल दुखा और कई लोगों को मैंने निराश किया। हमारा मकसद सिर्फ इस आइडिया के पीछे काम करने वाले लोगों पर ध्यान देना और उनके एक्शन और प्रभावों को हाईलाइट करना था। मैं इस बात को जानकर बहुत खुश हूं कि इस नए फॉर्मेट के साथ उन लोगों की कहानियां हाईलाइट हो रही हैं। जो जमीन से जुड़ी चीजों को समझते हैं मैं उस संस्थान का हिस्सा बनकर खुश हूं। उन्हें पता है कब इसे रोकना है कब शुरू करना है’।
3 of 5
प्रियंका चोपड़ा जोनस
- फोटो : सोशल मीडिया
प्रियंका ने बताया ग्लोबल कम्यूनिटी
प्रियंका ने आगे लिखा, ‘एक्टिविस्ट एक ग्लोबल कम्यूनिटी है जो इस दुनिया में बदलाव लाने के लिए कड़ी मेहनत करती है। लेकिन उनकी बातें अक्सर लोगों तक नहीं पहुंच पाती। उनके द्वारा किया गया काम बेहद जरूरी है ये चीज लोगों को सिर्फ समझनी नहीं चाहिए बल्कि इसका जश्न भी मनाना चाहिए। मैं आप सभी का शुक्रिया करती हूं’।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : Instagram
किस बारे में है द एक्टिविस्ट
बता दें कि द एक्टिविस्ट एक रिएलिटी शो है। जिसमें सामाजिक कार्यों से जुड़े छह प्रतियोगियों को तीन टीमों में बांटा गया है। उन्हें शो में चुने गए मुद्दों को लेकर आपस में बहस करनी है। हर टीम को एक-एक होस्ट दिया जाएगा। टीम को अलग-अलग टास्क और चैलेंज दिए जाएंगे, जिसे लेकर उनके बीच प्रतिस्पर्धा होगी। .वे इस दौरान अपने मुद्दे को भी प्रमोट करेंगे. इन एक्टिविस्ट्स को ऑनलाइन एंगेजमेंट, सोशल मीट्रिक और होस्ट के इनपुट के आधार पर आंका जाएगा।
विज्ञापन
5 of 5
प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : Instagram
क्यों हो रहा है हंगामा
द एक्टिविस्ट का पूरा विवाद शो के होस्ट और इस शो के फॉर्मेट को लेकर हो रहा है। शो में सामाजिक कार्यकर्ताओं के बीच प्रतियोगिता करवाने के लिए शो और होस्ट को ट्रोल किया जा रहा है। दरअसल लोगों ने शो और प्रतिस्पर्धा को मिक्स करने पर शो के खिलाफ आवाज उठाई। इस शो को प्रियंका चोपड़ा, ऊषर, जूलियन मूरे होस्ट कर रही हैं। बता दें कि इसके पहले का फॉर्मेट प्लान्ड रियलिटी कॉम्पिटिशन शो की तरह था। लेकिन लोगों के ट्रोल करने के बाद अब ग्लोबल सिटीजन ने अपने माफीनामे में घोषणा की कि वे शो का फॉर्मेट बदलेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।