फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

किस्सा: हेमा मालिनी का हुआ जब भूतों से सामना, सोते समय हर रात कोई दबाता था गला

Fri, 17 Sep 2021 12:05 PM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतिभा सारस्वत Updated Fri, 17 Sep 2021 12:05 PM IST
विज्ञापन
Hema Malini revealed that she felt someone tried to choke her in her sleep
हेमा मालिनी - फोटो : Instagram

आपने भूत प्रेतों की किस्से कहानियां तो बहुत सुनी होंगी, इसे आप सिर्फ आम लोगों की मनगढ़ंत कहानियां समझते होंगे। लेकिन ऐसे कई बॉलीवुड सितारे हैं जिनका कभी न कभी भूतों से सामना हो चुका है। यहां हम फिल्मों वाले भूत की बात नहीं कर रहे बल्कि असल जिंदगी में बॉलीवुड सितारों के साथ हुए हादसों की बात कर रहे हैं, जिसे याद करके आज भी डर जाते हैं। आज जानिए हेमा मालिनी से जुड़े किस्से के बारे में, जिसे वह कभी याद नहीं करना चाहतीं। इस बात का खुलासा उन्होंने खुद एक इंरटव्यू में किया था। 



दरअसल, बात उन दिनों की है जब हेमा मालिनी फिल्म इंटस्ट्री में नई नई आईं थीं। वह पहले मुंबई के बांद्रा स्थित मानवेंद्र अपार्टमेंट्स में शिफ्ट हुई थीं लेकिन वो फ़्लैट बहुत छोटा था। वह अपने माता पिता के साथ रहती थीं। कामयाबी मिलने के साथ ही उन्होंने घर बदलने का फैसला किया। जिसके बाद वह जुहू में 7वीं रोड पर स्थित एक बंगले में शिफ्ट हुए।

Hema Malini revealed that she felt someone tried to choke her in her sleep
हेमा मालिनी

एक इंटरव्यू में हेमा ने खुलासा किया था कि' जब वह रात को शूट से आकर अपनी मां के साथ सोती थीं, तो देर रात उन्हें ऐसा लगता था कि जैसे कोई उनका गला दबा रहा है। ये हादसा उनके साथ एक दो बार नहीं हुआ बल्कि रोज रात को कोई उनका गला दबाता था। उनकी मां हेमा के साथ में ही सोती थीं। रोज रात जब वो अपनी बेटी को तड़पते देखती तो वह भी हैरान रह जाती थीं।

Hema Malini revealed that she felt someone tried to choke her in her sleep
हेमा मालिनी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

हेमा के साथ साथ उनकी मां को भी घर में अजीबो गरीब एहसास होने लगे थे। साथ में सोते समय उनके साथ भी कई हादसे एक के बाद हो रहे थे। जिसके बाद उनकी मां को समझने में देर नहीं लगी कि जिस घर में वह रह रहे हैं वह हॉन्टेड है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Hema Malini revealed that she felt someone tried to choke her in her sleep
हेमा मालिनी - फोटो : Twitter

इस हादसे के बाद हेमा मालिनी ने उस घर को छोड़ दिया और अपना खुद का अपार्टमेंट खरीद लिया। लेकिन वह आज भी अपने साथ हुए उस हादसे और अनुभव को नहीं भूल पाईं हैं।

विज्ञापन
Hema Malini revealed that she felt someone tried to choke her in her sleep
हेमा मालिनी, धर्मेंद्र - फोटो : instagram/deolomania_ru

हेमा और धर्मेन्द्र ने 1980 में एक दूसरे से शादी कर ली और फिर उनके साथ रहने लगीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed