{"_id":"61441c1ece6262157d6aa96b","slug":"nia-sharma-birthday-nia-sharma-s-house-inside-pictures-stunning-view-of-mumbai-skyline","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Nia Sharma Birthday: इंटीरियर से मॉडर्न डेकोर तक, अंदर से ऐसा दिखता है निया शर्मा का घर, महंगी गाड़ियों में घूमने का है शौक","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Nia Sharma Birthday: इंटीरियर से मॉडर्न डेकोर तक, अंदर से ऐसा दिखता है निया शर्मा का घर, महंगी गाड़ियों में घूमने का है शौक
टीवी सीरियल जमाई राजा' और 'एक हजारों में मेरी बहना' से फेमस हुईं निया शर्मा का आज जन्मदिन है। निया एशिया की सबसे हॉट एक्ट्रेस में शुमार हैं। हर कोई उनकी एक झलक का दीवाना है। निया ने अपने करियर की शुरुआत टीवी शो 'काली' से की थी। उन्हें असली पहचान 'एक हजारों में मेरी बहना है' और 'जमाई राजा' से मिली। इसके अलावा वे 'खतरों के खिलाड़ी सीजन 8' में नजर आ चुकी हैं।
मुंबई में खरीदा है सपनों का घर
उनका असली नाम नेहा शर्मा है। निया शर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपने ग्लैमरस और बोल्ड तस्वीरों से फैंस के बीच चर्चा का विषय रहती हैं। निया लग्जरी लाइफस्टाइल कैरी करती हैं। हाल ही में उन्होंने मुंबई में अपनासपनों का घर खरीदा है। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। निया को महंगी गाड़ियों का भी शौक है।
निया शर्मा ने अपने सोशल मीडिया से जो तस्वीरें शेयर की हैं उसमें उनके घर के अंदर का नजारा साफ देखने को मिल रहा है। खूबसूरत शैंडेलियर और लाइट्स का एरेंजमेंट घर की शान ओ शौकत को बढ़ा रहा है।
दिल्ली में जन्मी निया ने मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन कर रखा है। अपनी हॉट इमेज और जबरदस्त फैन फॉलोविंग के दम पर साल 2017 में दीपिका पादुकोण को पछाड़कर निया ने एशिया की दूसरी सबसे सेक्सी महिला के खिताब पर कब्जा किया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।