Graduate Farzana: पीएम मोदी के संदेश को घर घर तक पहुंचाएगी फिल्म ‘ग्रेजुएट फरजाना’, मलकीत सिंह की शुभकामनाएं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म ‘ग्रेजुएट फरजाना’ का उद्देश्य लड़कियों को सशक्त बनाने के संदेश को बढ़ावा देना है। फिल्म में 18 वर्षीय फरजाना न केवल आश्चर्यजनक रूप से अपने परिवार को अपनी स्कूली शिक्षा पूरी करने के लिए मनाती है बल्कि एक उद्यमी बनकर अपने परिवार की वित्तीय जिम्मेदारियां भी उठाती है। फिल्म का संदेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस दृष्टिकोण के साथ अच्छी तरह मेल खाता है कि लड़कियों की भागीदारी से ही एक सशक्त समाज का निर्माण संभव है।
इस अवसर पर ग्राफिसऐड कंपनी के सीएमडी एडगुरू मुकेश गुप्ता ने बताया कि यह फिल्म समाज में लड़कियों की स्थिति को बेहतर बनाने का संदेश देती है। आज के आधुनिक युग में यह फिल्म यह दर्शाती है कि लड़कियां भी आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में भरपूर योगदान देने की क्षमता रखती हैं। इस मौके पर मौजूद मशहूर पंजाबी गायक मलकीत सिंह ने टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस तरह की कहानियों की बहुत जरूरत है। ऐसी कहानियां समाज में दिशा-प्रेरक होती हैं।
रवि सरीन फिल्म इंस्टीट्यूट के फाउंडर रवि सरीन व दिपाली सरीन का भी इस फिल्म में बहुत योगदान है। उनके ही इंस्टीट्यूट से फिल्म के दो मुख्य कलाकारों का चयन किया गया है। दिपाली सरीन ने इस मौके पर बताया, “हमें खुशी है कि हमारे इंस्टीट्यूट से दो प्रतिभाशाली विद्यार्थियों कशिश चौधरी और अजरा खान का फिल्म ‘ग्रेजुएट फरजाना’ के लिए चयन किया गया है। रवि सरीन उत्तर भारत के जाने माने लाइन प्रोड्यूसर भी हैं।