सब्सक्राइब करें

पिता के नक्शे कदम पर चलना चाहती हैं अमिताभ की नातिन, साझा की ये खूबसूरत तस्वीर

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Sat, 23 Jan 2021 07:24 PM IST
विज्ञापन
granddaughter of actor Amitabh Bachchan navya naveli nanda wants to carry incredible legacy of father nikhil nanda
Amitabh Bachchan’s granddaughter Navya Naveli Nanda - फोटो : Social Media
अभिनेता अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेवी नंदा हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। एक बार फिर नव्या का सोशल मीडिया पोस्ट वायरल हो रहा है। उन्होंने शनिवार को अपने पिता की एक तस्वीर शेयर की है। उनके पिता निखिल नंदा को देश के बेस्ट सीईओ अवार्ड से सम्मानित किया गया है। उनके पिता एस्कॉर्ट ग्रुप के सीईओ हैं।
Trending Videos
granddaughter of actor Amitabh Bachchan navya naveli nanda wants to carry incredible legacy of father nikhil nanda
नव्या नवेली नंदा - फोटो : सोशल मीडिया
नव्या ने पोस्ट शेयर कर अपने पिता की सफलता पर खुशी जाहिर की है। नव्या, अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन की बेटी है।नव्या ने इंस्टाग्राम पर अपने पिता की दो फोटो शेयर की है। पहली फोटो में निखिल नंदा ट्रॉफी पकड़े हुए हैं और दूसरी फोटो में एक पत्रिका के कवर पेज के लिए पोज़ दे रहे हैं। 
 
View this post on Instagram

A post shared by Navya Naveli Nanda (@navyananda)

विज्ञापन
विज्ञापन
granddaughter of actor Amitabh Bachchan navya naveli nanda wants to carry incredible legacy of father nikhil nanda
नव्या नवेली अपनी नानी जया बच्चन के साथ - फोटो : सोशल मीडिया
नव्या ने फोटो शेयर कर लिखा कि आप हमेशा से कहते रहे हैं कि जिस रास्ते पर चल रहे हैं, उसपर नजर रखिए और आपने उन शब्दों का बखूबी पालन किया है। आज हम आपकी सफलता की खुशी मना रहे हैं। आपका समर्पण, आपकी प्रतिबद्धता, आपकी महत्वाकांक्षा एक अच्छी कंपनी ही नहीं, एक अच्छा भारत बनाने की है।
 
granddaughter of actor Amitabh Bachchan navya naveli nanda wants to carry incredible legacy of father nikhil nanda
नव्या नवेली नंदा - फोटो : सोशल मीडिया
नव्या ने आगे लिखा, आपने बहुत ही कठिन रास्ता तय किया है और मैं आपके इस अतुलनीय विरासत को आगे लेकर जाने के लिए उत्साहित हूं। मैं बहुत खुश हूं। लव यू डैड, हम सबको प्रेरणा देते रहें और आपके बड़े दिन की बधाई। 
विज्ञापन
granddaughter of actor Amitabh Bachchan navya naveli nanda wants to carry incredible legacy of father nikhil nanda
नव्या नवेली नंदा - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें, श्वेता ने 1997 में अभिनेता राज कपूर के पोते उद्योगपति निखिल से शादी की थी। उनके दो बच्चे हैं- बेटी नव्या और बेटा अगस्त्य। श्वेता एक लेखिका हैं और डिजाइनर मोनिशा जयसिंग के साथ एक फैशन लाइन चलाती हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed