फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gufi Paintal: अभिनय में आने से पहले सेना में भर्ती थे गूफी पेंटल, 'महाभारत' में शकुनी के रोल से मिली थी पहचान

Wed, 04 Oct 2023 11:20 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Wed, 04 Oct 2023 11:20 AM IST
सार

फिल्मों में डेब्यू से पहले गूफी पेंटल आर्मी में जवान थे। उन्होंने एक बातचीत में बताया था कि वह इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे थे, तब कॉलेज में आर्मी के लिए भर्ती हो रही थी। वह हमेशा से ही आर्मी में जाना चाहते थे।

विज्ञापन
Gufi Paintal Birthday known unknown fact about Mahabharat Shakuni Mama and his career and life
गूफी पेंटल - फोटो : सोशल मीडिया
जाने-माने अभिनेता गूफी पेंटल की आज 4 अक्टूबर को जन्मतिथि है। 'महाभारत' सीरियल में शकुनी मामा के किरदार से उन्हें घर-घर में पहचान मिली थी। आज भी लोग उन्हें शकुनी मामा के नाम से ही पहचानते हैं। उन्होंने कई टीवी सीरियल्स और फिल्मों में काम किया है। अभिनय की दुनिया में कदम रखने से पहले वह सेना में थे। आज उनकी जन्मतिथि के मौके पर उनके जीवन से जुड़ी कुछ अहम बातें जानते हैं। 

अपनी इस हरकत पर रणबीर ने खाया था पिता से थप्पड़
Gufi Paintal Birthday known unknown fact about Mahabharat Shakuni Mama and his career and life
गूफी पेंटल - फोटो : सोशल मीडिया
गूफी पेंटल का जन्म 4 अक्टूबर 1944 में पंजाब के तर्न तरन में हुआ था। उनका असली नाम सरबजीत सिंह पेंटल था। गूफी पेंटल  ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत वर्ष 1975 की फिल्म ‘रफू चक्कर’ से की थी। उन्होंने ‘दिललगी’, 'देस परदेस', 'सम्राट' और दावा जैसी कई शानदार फिल्मों में काम किया है। वर्ष 1994 में आई फिल्म ‘सुहाग’ में गूफी पेंटल ने अक्षय कुमार के मामा का किरदार निभाया था। वह कई टीवी सीरियल में नजर आ चुके हैं, लेकिन गूफी को बीआर चोपड़ा के सीरियल 'महाभारत' में शकुनी मामा के किरदार से मिली थी। वह इस सीरियल के कास्टिंग डायरेक्टर भी थे। 
Zee5 Movies 2023: सत्ते पे अट्ठा मारने को जी5 की तिजोरी खाली, मनोज और हुमा की फिल्मों ने बचा ली 2023 में लाज
Gufi Paintal Birthday known unknown fact about Mahabharat Shakuni Mama and his career and life
Gufi Paintal - फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने 'सीआईडी', 'अकबर बीरबल', 'राधा कृष्णा', 'कर्ण संगिनी', 'ओम नमः शिवाय' और 'कर्मफल दाता शनि' जैसे कई सीरियल्स में काम किया है। आखिरी बार स्टार भारत के शो ‘जय कन्हैया लाल की’ में नजर आए थे। इस सीरियल में उन्होंने भगवान विश्वकर्मा का किरदार निभाया था। इसके अलावा वह कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' और 'द मुकेश खन्ना शो' में भी बतौर गेस्ट नजर आ चुके हैं।
जब अनजान शख्स को घर में देख डर गए थे सैफ-करीना
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Gufi Paintal Birthday known unknown fact about Mahabharat Shakuni Mama and his career and life
गूफी पेंटल - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि फिल्मों में डेब्यू से पहले गूफी पेंटल आर्मी में जवान थे। उन्होंने एक बातचीत में बताया था कि वह इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे थे, तब कॉलेज में आर्मी के लिए भर्ती हो रही थी। गूफी हमेशा से ही आर्मी में जाना चाहते थे। उनकी पहली पोस्टिंग चीन बॉर्डर पर आर्मी आर्टिलरी में हुई थी।  
'एनिमल' के लिए इन सितारों ने चार्ज की मोटी रकम
विज्ञापन
Gufi Paintal Birthday known unknown fact about Mahabharat Shakuni Mama and his career and life
Gufi Paintal - फोटो : सोशल मीडिया
गूफी के भाई अमरजीत पेंटल पहले से ही बॉलीवुड का हिस्सा थे। ऐसे में वह अपने भाई को देखकर मुंबई आ गए और बतौर अभिनेता उन्होंने लोगों के दिलों में अपनी पहचान बनाई उन्होंने इस वर्ष 5 जून 2023 को दुनिया को अलविदा कहा था। लंबी बीमारी के चलते वह मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती थे, जहां उन्होंने 78 वर्ष की आयु में आखिरी सांस ली थी। 
आज सुपरस्टार है अक्षय कुमार से थप्पड़ खा चुका ये शख्स
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed