सब्सक्राइब करें

Jawan: करियर के शुरुआती दिनों में इम्पोस्टर सिंड्रोम से जूझ रही थीं सान्या, अभिनेत्री ने किया बड़ा खुलासा

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 04 Oct 2023 10:27 AM IST
विज्ञापन
Jawan actress Sanya Malhotra reveals she was battling imposter syndrome during her struggle days
सान्या मल्होत्रा - फोटो : सोशल मीडिया

इन दिनों पूरे भारतवर्ष में केवल एक ही फिल्म की चर्चा हो रही है और वह है 'जवान'।  एटली कुमार निर्देशित और शाहरुख खान स्टारर फिल्म 'जवान' ने आते ही बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी है। फिल्म ताबड़तोड़ कमाई कर रही है और सभी इसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। इसी बीच फिल्म की एक्ट्रेस  सान्या मल्होत्रा ने हाल ही में, मुंबई शिफ्ट होने के बाद अपने संघर्ष और इम्पोस्टर सिंड्रोम से अपनी लड़ाई के बारे में खुलासा किया है।

Trending Videos
Jawan actress Sanya Malhotra reveals she was battling imposter syndrome during her struggle days
सान्या मल्होत्रा - फोटो : social media

सान्या मल्होत्रा शाहरुख खान स्टारर ब्लॉकबस्टर फिल्म 'जवान' को लेकर फैंस के बीच छाई हुई हैं। फिल्म में डॉक्टर ईरम के रूप में उनकी भूमिका को प्रशंसकों और आलोचकों ने खूब सराहा है। हाल ही में एक साक्षात्कार में, अभिनेत्री ने बॉलीवुड में इतनी सफलता हासिल करने के बावजूद इम्पोस्टर सिंड्रोम से पीड़ित होने के बारे में खुलकर बात की है।

Archana Gautam: कांग्रेस ने जून में ही दिखा दिया था अर्चना गौतम को बाहर का रास्ता, पार्टी नेता का बड़ा खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
Jawan actress Sanya Malhotra reveals she was battling imposter syndrome during her struggle days
सान्या मल्होत्रा - फोटो : social media

सान्य ने एक इंटरव्यू में कहा, 'मैं जो कुछ भी करती थी वह मुझे पसंद नहीं आता था। लोगों ने मुझे बधाई हो में पसंद किया था, लेकिन मैं इस बारे में बात करती रही कि कैसे मैंने एक खास सीन ठीक से नहीं किया।' हालांकि, अभिनेत्री ने बताया कि अब वह काफी आराम महसूस कर रही हैं।

Ankit Tiwari: अंकित तिवारी के कॉन्सर्ट में हुआ घमासान, दो लड़कियों के बीच मारपीट का वीडियो वायरल

Jawan actress Sanya Malhotra reveals she was battling imposter syndrome during her struggle days
सान्या मल्होत्रा - फोटो : social media

उन्होंने आगे कहा, 'खुद को ठीक करने में मुझे काफी समय लगा। इस इंडस्ट्री में कदम रखने के बाद मैंने अपना आत्मविश्वास पूरी तरह खो दिया था। जब मैं दिल्ली से मुंबई आई तो कई ऐसे लोग थे जिन्होंने मुझसे कहा कि अब 10-15 साल लगेंगे बॉलीवुड में आने के लिए। एक साल में मुझे नितेश तिवारी की दंगल के लिए कॉल आया। मुझे हमेशा अपने सपने और यात्रा पर विश्वास था।'

Anupam Kher: 500 फिल्मों के बाद भी स्टूडेंट बने रहना चाहते हैं अनुपम खेर, जानिए उनका सीक्रेट सक्सेस मंत्र

विज्ञापन
Jawan actress Sanya Malhotra reveals she was battling imposter syndrome during her struggle days
सान्या मल्होत्रा - फोटो : social media

वर्कफ्रंट की बात करें तो सान्या को आखिरी बार  एटली की फिल्म 'जवान' में देखा गया था, जो ब्लॉकबस्टर हिट साबित हुई है। इसके अलावा अब सान्या मेघना गुलजार की 'सैम बहादुर' में दिखाई देंगी जो भारत के पहले फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ के जीवन पर आधारित है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed