सब्सक्राइब करें

Anupam Kher: 500 फिल्मों के बाद भी स्टूडेंट बने रहना चाहते हैं अनुपम खेर, जानिए उनका सीक्रेट सक्सेस मंत्र

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Wed, 04 Oct 2023 08:42 AM IST
सार

'टाइगर नागेश्वर राव' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में अनुपम खेर को लीजेंड कहकर संबोधित किया गया। इस दौरान अभिनेता ने भी करियर पर खुलकर बात की। साथ ही रिटायरमेंट पर बड़ा बयान दिया। 
 

विज्ञापन
Anupam Kher share his success mantra at trailer launch Tiger Nageswara Rao makes a big statement on retirement
रवि तेजा-अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया

आमतौर लीजेंड शब्द का प्रयोग किसी व्यक्ति की लोकप्रियता को ध्यान में रखकर किया जाता है। भारतीय सिनेमा के अभिनेता अनुपम खेर बहुत लोकप्रिय सितारे हैं। उनको लिविंग लीजेंड माना जाता है। लेकिन अनुपम खेर की कोई तारीफ करें, या उनको लीजेंड कहे। यह बात उनको सुनना कतई पसंद नहीं है। यहां तक कि अभिनेता को धन्यवाद जैसे शब्द भी नहीं पसंद हैं।

Trending Videos
Anupam Kher share his success mantra at trailer launch Tiger Nageswara Rao makes a big statement on retirement
अनुपम खेर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

भारतीय सिनेमा में अभिनेता अनुपम खेर का जो योगदान रहा है। उसे बिल्कुल भी बुलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने अपने फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक यादगार किरदार निभाए हैं। और, अभी भी  फिल्मों में अच्छे खासे व्यस्त हैं। भारतीय सिनेमा ने उनके योगदान और उनकी लोकप्रियता को देखते हुए उन्हें लिविंग लीजेंड माना जाता है। लेकिन जब कोई उन्हें लीजेंड कह कर संबोधित करता है, तो यह बात सुनकर उन्हें चिढ़ हो जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Anupam Kher share his success mantra at trailer launch Tiger Nageswara Rao makes a big statement on retirement
अनुपम खेर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मंगलवार को अभिनेता अनुपम खेर की फिल्म 'टाइगर नागेश्वर राव' के ट्रेलर लांच पर फिल्म के सभी कलाकार उन्हें लीजेंड कहकर संबोधित कर रहे थे। दरअसल, इस फिल्म में सबसे वरिष्ठ कलाकार अनुपम खेर ही हैं। जाहिर सी बात है फिल्म के सभी कलाकार और टेक्नीशियन उनका सबसे ज्यादा सम्मान करेंगे। फिल्म के ट्रेलर लांच के दौरान सभी कलाकार जब मंच पर एक एक आ रहे थे तो उनको लीजेंड शब्द संबोधित कर रहे थे। लीजेंड शब्द सुन सुनकर अनुपम खेर के चेहरे के भाव बार- बार बदल रहे थे। जब अभिनेत्री नूपुर सेनन भी अनुपम खेर को लीजेंड शब्द संबोधित करते हुए कहा,  'मुझे लगता है कि आप को लीजेंड शब्द सुनकर बुरा लगता है,लेकिन मेरी नजर में आप लीजेंड ही हो।'

Gayatri: 'स्वदेश' फेम अभिनेत्री गायत्री जोशी हुईं इटली में दर्दनाक सड़क हादसे की शिकार, जानें अब कैसा है हाल

Anupam Kher share his success mantra at trailer launch Tiger Nageswara Rao makes a big statement on retirement
अनुपम खेर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अभिनेत्री नूपुर सेनन की इस बात को सुनकर अनुपम खेर ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, 'मुझे बुरा नहीं लगता जब कोई लीजेंड एक्टर कहता है।  बल्कि इस शब्द को सुनकर ऐसी फीलिंग होती है कि मैं रिटायर होने वाला हूं। मुझे अभी रिटायर नहीं होना है। मैं तो अभी 25 साल तक और भी काम करना चाहता हूं। अभी एक एक्टर के तौर पर बहुत कुछ करना बाकी रह गया है।'

Do Patti: काजोल और कृति सेनन की फिल्म 'दो पत्ती' में हुई शाहीर शेख की एंट्री, अभिनेता ने किया एलान

विज्ञापन
Anupam Kher share his success mantra at trailer launch Tiger Nageswara Rao makes a big statement on retirement
रवि तेजा-अनुपम खेर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अभिनेता अनुपम खेर अब 500 फिल्मों में काम कर चुके है। और, अभी भी उनके अंदर एक कुछ ना कुछ नया सीखने की ललक रहती है। वह कहते हैं, 'मैंने 500 फिल्में कर ली हैं। मुझे कोई क्या सिखाएगा ? लेकिन जब मैं नई निर्देशकों के साथ काम करता हूं ,तो उनसे बहुत कुछ सीखने को मिलता है। 'टाइगर नागेश्वर राव' की शूटिंग के दौरान मुझे बहुत कुछ सीखने का मौका मिला। मुझे नए लोगों के साथ काम करके हमेशा अच्छा लगता है।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed