फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शूजित सरकार का इंस्टाग्राम अकाउंट हुआ हैक, खुद ट्विटर के जरिए दी जानकारी

Sat, 20 Jun 2020 10:24 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sat, 20 Jun 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
Gulabo Sitabo Director Shoojit Sircar Instagram Account Hacked
Shoojit Sircar

पूरा बॉलीवुड महकमा इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव है। सोशल मीडिया पर एक तरफ जहां नेपोटिज्म को लेकर जमकर विरोध किया जा रहा है। जिसके चलते सेलेब्स भी सोशल मीडिया को टाटा-टाटा बाय-बाय कर रहे हैं। इसी बीच बॉलीवुड के जाने माने निर्देशक का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया है। ये निर्देशक हैं शूजित सरकार...

Gulabo Sitabo Director Shoojit Sircar Instagram Account Hacked
shoojit

बॉलीवुड के जाने माने निर्देशक शूजित सरकार का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया है। इस बात की जानकारी शूजित ने खुद ही अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए दी है। शूजित सरकार ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया है। ट्विटर में शूजित ने लिखा, 'मेरे इंस्टाग्राम अकाउंट को हैक कर लिया गयाl' इस ट्वीट के साथ उन्होंने इंस्टाग्राम टीम को भी टैग किया है।
 

Gulabo Sitabo Director Shoojit Sircar Instagram Account Hacked
फाइल फोटो

शूजित के इंस्टाग्राम अकाउंट को खेलने पर उसमें लिखा है, 'प्रतिबंधित प्रोफाइल। इस प्रोफाइल को देखने के लिए आपकी आयु 99 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Gulabo Sitabo Director Shoojit Sircar Instagram Account Hacked
फिल्म गुलाबो सिताबो - फोटो : गूगल

बात करें शूजित सरकार की तो शूजित हिंदी फिल्मों के जाने माने निर्देशक हैं। हाल ही में उनकी अमेजन प्राइम पर 'गुलाबो सिताबो' फिल्म रिलीज हुई। 12 जून को रिलीज हुई इस फिल्म में अभिनेता आयुष्मान खुराना और अमिताभ बच्चन मुख्य किरदार में हैं। दोनों की जुगलबंदी को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं।

विज्ञापन
Gulabo Sitabo Director Shoojit Sircar Instagram Account Hacked
पीकू - फोटो : Social Media

शूजित सरकार इससे पहले कई बेहतरीन फिल्में बॉलीवुड को दे चुके हैं। जिनमें पीकू, विक्की डोनर, मद्रास कैफे, अक्टूबर जैसी फिल्में शामिल हैं। वहीं शूजित की आगामी फिल्म का नाम 'सरदार उधम सिंह' है। इस फिल्म में मुख्य भूमिका में अभिनेता विक्की कौशल नजर आने वाले हैं।

पढ़ें: 'दबंग' के निर्देशक ने फिर साधा सलमान पर निशाना, कहा- 'पांच साइकिल बांटकर 500 की खबर छपवाता है'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed