अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के बाद बॉलीवुड में नेपोटिज्म (भाई-भतीजावाद-परिवारवाद) का मुद्दा फिर से गरमा गया है। 'दबंग' के डायरेक्टर रहे अभिनव कश्यप (Abhinav Kashyap) ने अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) के खिलाफ सोशल मीडिया पर फिर से मोर्चा खोल दिया है। अभिनव ने न सिर्फ सलमान बल्कि उनके भाई सोहेल और अरबाज और पिता सलीम खान पर भी कई आरोप लगाए हैं। उन्होंने सलमान के मर्चेंट ब्रांड 'बीइंग ह्यूमन' (Being Human) पर भी टिप्पणी की है।
'दबंग' के निर्देशक ने फिर साधा सलमान पर निशाना, कहा- 'पांच साइकिल बांटकर 500 की खबर छपवाता है'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार को अभिनव कश्यप ने एक के बाद एक सोशल मीडिया पर कई पोस्ट किए और सलमान खान के साथ ही उनके परिवार और 'बीइंग ह्यूमन' को लपेटा। अभिनव ने एक पोस्ट में लिखा, 'मैंने सलीम खान का नाम क्या ले लिया पूरा परिवार दर्द से कराहने लगा... अपने चमचों की फौज छोड़ दी है मुझे गाली देने... इनके फेसबुक लड़ाकों की भाषा से ही आपको ज्ञात हो जाएगा कि ये किन इस्लामी मुल्कों और किस समुदाय के लोग हैं..। क्यों भाई..?? सलीम खान कोई बहुत बड़े रसूल, पैगम्बर या पीर हैं क्या... उनके काले कारनामे भी किसी से छिपे नहीं हैं.. पूरा खानदान ही जिहादी मानसिकता से लैस है... क्या उन्होंने श्रीमती सुशीला चरक का धर्म परिवर्तन कर उन्हें सलमा खान नहीं बना दिया..?? मैं मानता हूं ये लव जिहाद है... और हर मंच से बोलूंगा... आगे और भी बहुत लिखता रहूंगा.. मेरा मुंह बंद करके दिखाए सलमान खान..'
इसके बाद एक दूसरे पोस्ट में अभिनव ने लिखा, 'अजीब खानदान है.. बाप से सवाल पूछो, तो औलादें तिलमिला जाती हैं.. और औलादों से पूछो तो बाप उनका बचाव करने लगते हैं... ये तो मुस्लिम ब्रदरहुड से भी आगे निकल गए.. फिर अपने आप को सेक्यूलर बताते हैं... जिससे पूछा जाए वो जवाब क्यों नहीं देता..?? छिप कर क्यों बैठे हैं सलमान खान.. प्यार करोना जैसे बेसुरे, बेहुदा गाने बना सकते हैं.. मेरे सीधे सवालों का जवाब नहीं दे सकते.. भला होता कि ये खानदान भी कह देता...बाकी अरबाज और सोहेल खान को तो उनकी औलाद भी नहीं पूछती।'
एक और पोस्ट में अभिनव ने 'बीइंग ह्यूमन' पर निशाना साधते हुए लिखा, 'जनाब सलीम खान का सबसे बड़ा आइडिया है 'बीइंग ह्यूमन'। 'बीइंग ह्यूमन' की चैरिटी महज एक दिखावा है... दबंग की शूटिंग के दौरान मेरी आंख के सामने पांच साइकिल बंटती थी... अगले दिन अखबारों में छपता था दानवीर सलमान खान ने 500 साइकिलें गरीबों में बांटी.. सारी कोशिश सलमान खान की गुंडे, मवाली वाली छवि सुधारने की थी ताकि इनके तमाम क्रिमिनल कोर्ट केसिस में मीडिया और जज इनपर थोड़ी रियायत बरतें... 'बीइंग ह्यूमन' आज 500 रुपये की जीन्स 5000 रुपये में बेचता है.. और पता नहीं किन किन तरीकों से charity के नाम पर मनी लॉन्ड्रिंग चल रही है.... सीधी सादी जनता की आंखों में धूल झोंककर उनसे नोट बटोर रहे हैं ये धूर्त लोग.... इनकी मंशा किसी को कुछ देने की नहीं, सिर्फ लेने की है...। सरकार को चाहिए कि 'बीइंग ह्यूमन' की भी गहरी जांच हो.....मैं सरकार का पूरा सहयोग करुंगा...।'
अभिनव कश्यप का सलमान खान और उनके परिवार पर निशाना साधना यही नहीं रुका और उन्होंने एक और फेसबुक पोस्ट में लिखा, 'हमारी संस्कृति की एक कहावत है... बाढ़ें पूत पिता के धर्मे, खेती होवे अपने कर्मे। सलमान खान के असली कर्म तो सब जानते ही हैं, लीजिए अब उनके पिता का धर्म भी जान लीजिए- वही जो गौरी, गजनी, तैमूर लंग, औरंगजेब, टीपू सुल्तान, इत्यादि जैसे बर्बर आक्रांताओं का था... जो इन आक्रांताओं ने मेरी मातृभूमि भारत के साथ किया... ठीक वही सलमान खान के खानदान ने मेरे साथ किया- अत्याचार...। अब मैं इनको इनकी सही जगह दिखा रहा हूं तो बहुत तकलीफ हो रही है।