फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'गुलाबो सिताबो' की राइटर के खिलाफ दर्ज हुआ बौद्धिक संपदा चोरी का मुकदमा, बचाव में उतरे निर्माता

Sun, 07 Jun 2020 11:21 AM IST
shrilata biswas अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: shrilata biswas Updated Sun, 07 Jun 2020 11:21 AM IST
विज्ञापन
Gulabo Sitabo writer accused stealing script makers defending  Juhi Chaturvedi
गुलाबो सिताबो की शूटिंग का एक दृश्य - फोटो : सोशल मीडिया

प्राइम वीडियो पर रिलीज होने जा रही अमिताभ बच्चन और आयुष्मान खुराना की फिल्म गुलाबो सिताबो की लेखक जूही चतुर्वेदी के खिलाफ मुंबई के एक थाने में बौद्धिक संपदा चोरी का मुकदमा दर्ज हो गया है। आरोप लगा है कि जूही ने एक लेखन प्रतियोगिता के लिए भेजी गई कहानी का इस्तेमाल फिल्म गुलाबो सिताबो के लिए कर लिया। 

Gulabo Sitabo writer accused stealing script makers defending  Juhi Chaturvedi
जूही चतुर्वेदी - फोटो : सोशल मीडिया

बीते कुछ दिनों में रिलीज हुई कई फिल्मों पर आरोप लगे हैं कि उनकी फिल्म की कहानी किसी दूसरे लेखक की लिखी हुई रचना है। कहानी चोरी के आरोपों में पिछली सदी के महानायक अमिताभ बच्चन और युवा अभिनेता आयुष्मान खुराना की फिल्म 'गुलाबो सिताबो' का नाम भी जुड़ गया है। इस फिल्म की लेखक जूही चतुर्वेदी पर पटकथा लेखक राजीव अग्रवाल के बेटे अकीरा ने आरोप लगाया है कि इस फिल्म की कहानी उनके पिता जी की लिखी कहानी से चुराई गई है। इसके बाद जूही के बचाव में फिल्म के निर्माता सामने आए हैं।

Gulabo Sitabo writer accused stealing script makers defending  Juhi Chaturvedi
गुलाबो सिताबो - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म की लेखक जूही चतुर्वेदी पर लगे कहानी चोरी के इल्जामों पर निर्माताओं ने एक स्टेटमेंट जारी करते हुए यह साफ किया है कि जूही पर लगाए गए कहानी चोरी के आरोप बेबुनियाद हैं। निर्माताओं का कहना है कि किसी भी फिल्म के सिर्फ ट्रेलर मात्र को देखकर कोई भी इंसान उस फिल्म की पूरी कहानी का कैसे अंदाजा लगा सकता है? जूही पर लगे आरोपों को निराधार ठहराते हुए फिल्म निर्माता कंपनी राइजिंग सन फिल्म्स ने एक स्टेटमेंट जारी किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Gulabo Sitabo writer accused stealing script makers defending  Juhi Chaturvedi
शूजित सरकार - फोटो : सोशल मीडिया

कंपनी से जारी इस स्टेटमेंट में लिखा गया है कि शिकायतकर्ताओं का मानना है कि फिल्म को स्क्रिप्ट राइटिंग कॉन्टेस्ट के दौरान चुराया गया है जबकि जूही का फिल्म के प्रति यह विचार इस प्रतियोगिता का आयोजन होने से बहुत पहले वर्ष 2018 में ही पंजीकृत हो चुका था। उस कॉन्टेस्ट के आयोजकों ने भी यह साफ किया है कि उस प्रतियोगिता के दौरान इस तरह की कोई भी पटकथा जूही को प्राप्त नहीं हुई थी। निर्माताओं ने साफ तौर पर यह कहा है कि जिस कहानी को लेकर इतना बवाल हो रहा है, उनकी कहानी इससे बिल्कुल अलग है।

विज्ञापन
Gulabo Sitabo writer accused stealing script makers defending  Juhi Chaturvedi
गुलाबो सिताबो - फोटो : सोशल मीडिया

निर्माताओं ने अपने पक्ष में यह भी कहा है कि एसोसिएशन ने फैसला जूही के पक्ष में सुनाया है इसलिए शिकायतकर्ताओं के यह बात गले नहीं उतर रही है। फिल्म के रिलीज की तारीख नजदीक आने पर वह फिल्म को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। अकीरा ने फिल्म की लेखक जूही चतुर्वेदी पर आरोप लगाया था कि उन्होंने उनके पिता जी की लिखी हुई पटकथा स्क्रीनराइटर एसोसिएशन की तरफ से आयोजित किए गए एक स्क्रीन राइटिंग प्रतियोगिता के दौरान चुराई है। जूही उस प्रतियोगिता की जज थीं। उसी का फायदा उन्हें मिला है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed