फिल्म सिंबा के बाद रणवीर सिंह अपनी फिल्म गली ब्वॉय को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म का प्रमोशन करने में उन्होंने कोई कसर नहीं छोड़ी। वैलेंटाइन डे के मौके पर रिलीज हुई गली ब्वॉय को क्रिटिक्स ने मिले-जुले रिएक्शन दिए हैं जिसके बाद अब निगाहें इसके कलेक्शन पर टिकी हैं।
रणवीर सिंह की 'गली ब्वॉय' की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन का कलेक्शन रहा इतने करोड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैलेंटाइन डे पर छुट्टी नहीं होती लेकिन ऐसा लगता है युवाओं ने अपने प्यार को सेलिब्रेट करने के लिए फिल्म देखना बेहतर समझा। पहले दिन का कलेक्शन उम्मीद से कहीं ज्यादा रहा। अंदाजा लगाया गया था कि ये फिल्म 12-15 करोड़ रुपये कमा सकती है लेकिन पहले दिन इसने रिकॉर्ड तोड़ कमाई की।
#GullyBoy takes a massive start... #ValentineDay - not an official holiday - has given a big boost... Metros are rocking, contribute to superb total... Thu ₹ 18.70 cr [3350 screens]. India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) February 15, 2019
गली ब्वॉय के लिए एक बुरी खबर आई है कि रिलीज के एक दिन बाद ही ये ऑनलाइन वेबसाइट पर लीक कर दी गई। जाहिर है ऐसे में फिल्म के कलेक्शन पर असर दिख सकता है। रिलीज से पहले 'गली ब्वॉय' को बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में दिखाया गया है। जहां उसे जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला।

कमेंट
कमेंट X