फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'गली ब्वॉय' में कन्हैया की स्पीच तो PM मोदी से गले मिलने पर उठे सवाल तो रणवीर ने ऐसे दिया जवाब

Fri, 15 Feb 2019 07:30 PM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजय जैन Updated Fri, 15 Feb 2019 07:30 PM IST
विज्ञापन
Gully boy Ranveer singh questioned on hugging to PM Modi
ranveer singh with pm - फोटो : Amar Ujala

रणवीर सिंह की फिल्म गली ब्वॉय वैलेंटाइन डे के मौके पर रिलीज हो गई है। फिल्म पर दर्शकों का अच्छा रिस्पांस भी आ रहा है। रणवीर और फिल्म की स्पेशल टीम ने प्रमोशन करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। फिल्म में अपना टाइम आएगा गाना सबसे ज्यादा लोकप्रिय हो रहा है। ऐसे में फिल्म का एक और गाना आजादी को लेकर रणवीर सिंह से सवाल किया गया। 

Gully boy Ranveer singh questioned on hugging to PM Modi
Gully Boy - फोटो : social media

इस गाने को डब शर्मा और डिवाइन ने तैयार किया है। गाने की खास बात यह है कि इसमें जवाहर लाल नेहरू यूनीवर्सिटी के छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार की स्पीच का इस्तेमाल किया गया है। फिल्म कंपेनियन के दौरान रणवीर से सवाल किया गया कि एक तरफ आप कन्हैया की स्पीच का इस्तेमाल कर रहे हैं और दूसरी तरफ आप पीएम मोदी को गले लगा रहे हैं इस पर क्या राय होगी।

Gully boy Ranveer singh questioned on hugging to PM Modi
gully boy

इस पर रणवीर सिंह ने कहा 'दरअसल आजादी गाने से मैं सीधे तौर पर नहीं जुड़ा हूं, हालांकि यह गाना मुझे बेहद पसंद है, क्योंकि इसकी धुन काफी अच्छी है और राजनीतिक चीजों को लेकर मैं ज्यादा परवाह नहीं करता हूं, इसलिए इस सवाल पर कुछ भी बोलने के लिए मैं खुद को लायक नहीं मानता हूं, बता दूं कि मेरी छोटी सी दुनिया है जिसमें मैं बहुत खुश हूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Gully boy Ranveer singh questioned on hugging to PM Modi
gully boy - फोटो : file photo
बता दें कि फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने ट्वीट किया था कि गली ब्वॉय की शानदार शुरुआत, ऑफिशियल छुट्टी नहीं होने के बावजूद अच्छी कमाई। खासकर मेट्रो सिटी में ये रॉकिंग रहा। फिल्म ने पहले दिन गुरुवार को 18.70 करोड़ का कलके्शन किया। फिल्म कुल 3350 स्क्रीन्स पर रिलीज की गई है। 
विज्ञापन
Gully boy Ranveer singh questioned on hugging to PM Modi
gully boy - फोटो : twitter

गली ब्वॉय की कहानी मुंबई की मलिन बस्तियों में रहने वाले एक साधारण मुस्लिम परिवार के लड़के की कहानी है,जो आर्थिक रूप से कमजोर है और जिसका सपना एक रैपर बनने का है। फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा आलिया भट्ट भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में उनका किरदार भी एक मुस्लिम लड़की का है। वहीं कल्की की भी अहम भूमिका है। इसका निर्देशन जोया अख्तर ने किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed